IPL 2025: कौन बना दिल्ली कैपिटल्स का नया कप्तान? 31 वर्षीय धांसू खिलाड़ी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

IPL 2025, Delhi Capitals: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है क्योंकि ऋषभ पंत इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स में चले गए हैं, ऐसे में कप्तान की जगह खाली हो गई। इस बीच देखा जा रहा है कि कप्तान कौन हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार केएल राहुल ने इस पद के लिए मना कर दिया। अब कुछ और खबरें निकलकर सामने आई है, दिल्ली कैपिटल्स ने अपने कप्तान का चयन कर लिया है। एक 31 साल का खिलाड़ी इस दौड़ में शामिल था, इसे ही टीम की कमान दी गई है और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी।

delhi capitals

Delhi Capitals का नया कप्तान

पहली बार फुल टाइम कप्तानी के लिए अक्षर पटेल के नाम कर मुहर लग गई हैं। इससे पहले वह अस्थायी तौर पर कप्तानी कर चुके हैं। इस बार प्रोपर तरीके से वह ऋषभ पंत की जगह लेकर प्लेयर्स को उनके उचित स्थानों पर फील्डिंग के लिए भेजते हुए दिखाई देंगे। अक्षर पटेल का पलड़ा भारी हालिया चैम्पियंस ट्रॉफी में प्रदर्शन के कारण भी हुआ है। दिल्ली ने सोशल मीडिया पर अक्षर पटेल को कप्तान बनाने की पुष्टि करते हुए लिखा कि बापू कैप्टन छे।

Delhi Capitals ने नहीं लगाया 40 वर्षीय प्लेयर पर दांव

दिल्ली में कप्तानी करने के लिए फाफ डू प्लेसी जैसे धांसू खिलाड़ी भी हैं, जो आरसीबी की कप्तानी करके आए हैं लेकिन उनके ऊपर दांव नहीं लगाया गया। फाफ डू प्लेसी ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी लीड किया है, 40 वर्षीय डू प्लेसी को 2 करोड़ में दिल्ली ने खरीदा है।

पंत की चोट के बाद लीडरशिप ग्रुप में अक्षर की हुई एंट्री

अक्षर पटेल को लीडरशिप ग्रुप में तब लाया गया था, जब ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के आईपीएल से बाहर हो गए थे। इसके बाद डेविड वॉर्नर को उस सीजन के लिए नया कप्तान बनाया गया था और अक्षर पटेल को उपकप्तान की जिम्मेदारी मिली थी। 2024 में जब पंत लौटकर आ गए, तो अक्षर उपकप्तान बने रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+