IPL 2025: आईपीएल का सबसे शर्मनाक पल कौन सा है? 4 घटनाओं ने लीग को किया शर्मसार
IPL 2025: आईपीएल में दो महीने से ज्यादा समय तक धांसू मुकाबले चलने वाले हैं। फैन्स को इन मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन कर टीमें आकर्षित करती रहेंगी। चौके और छक्कों की बारिश देखना हर किसी को पसंद होता है। हालांकि गेंदबाजों के लिए यह अच्छी बात नहीं होती है।
बेहतरीन लीग्स में एक एक आईपीएल में कई बेहतरीन पल प्लेयर्स और फैन्स के लिए आए हैं लेकिन कुछ मौके ऐसे भी आए हैं, जो बेहद शर्मसार करने वाले रहे हैं। अलग-अलग सीजन में खराब पल भी टीमों के सामने आए हैं। फैन्स को भी ये चीजें अच्छी नहीं लगी। उनमें से कुछ शर्मनाक पलों का जिक्र यहाँ किया गया है।

गौतम गंभीर और कोहली का झगड़ा
यह आईपीएल 2023 में हुआ था। सिराज और नवीन उल हक की लड़ाई में विराट कोहली और गौतम गंभीर कूद गए थे। कोहली आरसीबी में खेल रहे थे और गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच थे। दोनों के बीच धक्का-मुक्की जैसी स्थिति आ गई थी। बाद में गंभीर और कोहली के ऊपर जुर्माना लगा था। केकेआर में गंभीर कप्तान थे, तब भी कोहली से झगड़ा हुआ था। उस समय कोहली आरसीबी के कप्तान थे। आउट होकर जाते समय केकेआर के गेंदबाज बालाजी को उन्होंने कुछ कहा था। गंभीर को यह अच्छा नहीं लगा और दोनों का झगड़ा हुआ।
डैनी मॉरिसन ने कर दिया था काण्ड
न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर डैनी मॉरिसन धांसू कॉमेंट्री और होस्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 2008 में पिच रिपोर्ट करते हुए उन्होंने एक चीयर लीडर को अपने कन्धों पर उठा लिया था। यह काफी अजीब मोमेंट था और बाद में मीडिया ने मॉरिसन की काफी आलोचना भी की थी।
श्रीसंत और हरभजन का थप्पड़ वाला मामला
2008 में हरभजन सिंह मुंबई इंडियंस को लीड कर रहे थे और श्रीसंत पंजाब किंग्स से खेल रहे थे। श्रीसंत ने मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज को आउट कर आक्रामक जश्न मनाया था। मुकाबला समाप्त होने के बाद उनको रोते हुए देखा गया। बाद में सामने आया कि हरभजन सिंह ने उनको थप्पड़ रसीद कर दिया। इसके बाद हरभजन को उस सीजन बैन किया गया और पांच एकदिवसीय मैचों में भी बैन कर दिया।
स्पॉट फिक्सिंग काण्ड
अगर सबसे शर्मनाक बात आईपीएल में कभी हुई है, तो यह स्पॉट फिक्सिंग वाला मामला है। राजस्थान रॉयल्स के तीन प्लेयर्स श्रीसंत, अजीत चंदेला और अंकित चव्हान के ऊपर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे। पुलिस ने इनको अरेस्ट किया और बीसीसीआई ने बैन कर दिया। श्रीसंत का बैन सात साल चला और 2020 में समाप्त हो गया। इनमें से कोई वापस आईपीएल में नहीं खेल पाया।












Click it and Unblock the Notifications