IPL 2025: आईपीएल के दूसरे चरण से पहले स्टेडियम को उड़ाने की धमकी, किस शहर का मामला
IPL 2025: आईपीएल में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच जब मुकाबला चल रहा था, तब भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चल रही थी। धर्मशाला में इस मुकाबले को बीच में रोकते हुए रद्द कर दिया गया था। इसके बाद आईपीएल को रद्द किया गया था।
अब एक बार फिर से आईपीएल की शुरुआत होने जा रही है और बीसीसीआई ने नए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बीच दूसरे चरण के मुकाबले शुरू होने से पहले ही खुरापाती तत्वों ने धमकी भरा ई-मेल भेजा है, इसमें स्टेडियम को उड़ाने की बात कही गई है।

राजस्थान के जयपुर में स्थिति सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया है। राजस्थान के खेल परिषद की मेल आईडी पर धमकी आई। इसमें कहा गया कि पाकिस्तान से पंगा मत लो, भारत में हमारे स्लीपर सेल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए आपके अस्पताल भी उड़ा दिए जाएंगे।
अधिकारियों ने इस धमकी को गंभीरता से लिया है और पुलिस ने जांच तेज कर दी है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में अगला मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच वहां 18 मई को मुकाबला खेला जाना है। इससे पहले इस धमकी भरे ई-मेल से माहौल खराब करने का प्रयास हुआ है।
IPL 2025 के मैचों की बढ़ेगी सुरक्षा
आईपीएल मैचों के दौरान सवाई मानसिंह स्टेडियम की सुरक्षा और ज्यादा मजबूत की जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती होगी। इसके अलावा प्राइवेट सुरक्षा गार्ड और बाउंसर भी तैनात करने का फैसला लिया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ये उपाय किये जा रहे हैं।
IPL 2025 में रद्द मैच फिर से होगा
धर्मशाला में दिल्ली और पंजाब के बीच रद्द हुआ मुकाबला वापस होगा। यह मुकाबला भी जयपुर में ही खेला जाएगा। बीसीसीआई ने दूसरी बार शेड्यूल घोषित करते हुए छह स्टेडियमों में मुकाबले आयोजित कराने का निर्णय लिया 17 मई से आईपीएल फिर से शुरू हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications