IPL 2025 Orange And Purple Cap: साई सुदर्शन के सिर ऑरेंज कैप, हर्षल पटेल ने पर्पल कैप वालों को दी टक्कर!
IPL 2025 Orange And Purple Cap: आईपीएल 2025 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस अब और भी रोचक हो गई है। साई सुदर्शन और हर्षल पटेल जैसे खिलाड़ियों की शानदार परफॉर्मेंस ने इन रेसों को और भी दिलचस्प बना दिया है।
जहां एक तरफ साई सुदर्शन लगातार रन बनाते हुए ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं, वहीं हर्षल पटेल ने गेंदबाजों के बीच पर्पल कैप की दौड़ में अपनी ताकत दिखाई है।

IPL 2025: ऑरेंज कैप लिस्ट: Orange Cap Standings
1- साई सुदर्शन (Gujarat Titans) - 417 रन (8 मैचों में)
साई सुदर्शन ने अपनी लगातार शानदार बैटिंग से ऑरेंज कैप की रेस में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। 52.12 की औसत और 152.18 के स्ट्राइक रेट के साथ वह सीजन के सबसे कंसिस्टेंस (Consistent) बल्लेबाजों में से एक हैं।
2- विराट कोहली (RCB) - 392 रन (9 मैचों में)
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार 42 गेंदों पर 70 रन बनाकर अपनी स्थिति को और मजबूत किया। पांच अर्धशतक के साथ, कोहली एक बार फिर साबित कर रहे हैं कि वह आईपीएल के सबसे भरोसेमंद रन मशीन हैं।
3- निकोलस पूरन (LSG) - 377 रन (9 मैचों में)
निकोलस पूरन भले ही तीसरे स्थान पर हों, लेकिन उनके धमाकेदार स्ट्राइक रेट (204.89) के साथ वह किसी भी समय रेस में वापसी कर सकते हैं।
4- सूर्यकुमार यादव (MI) - 373 रन (9 मैचों में)
सूर्यकुमार यादव ने अपनी तेज बैटिंग से मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण रन बनाये हैं। उनकी पारियां मैच को बदलने की क्षमता रखती हैं।
5- जोस बटलर (GT) - 356 रन (8 मैचों में)
जोस बटलर का बल्लेबाजी औसत (71.20) और शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पांच में बनाए रखा है।
IPL 2025: पर्पल कैप की लिस्ट: Purple Cap Standings
1- प्रसिद्ध कृष्णा - गुजरात टाइटंस (GT)
अब तक 16 विकेट झटक चुके हैं, बेस्ट 4/41 रहा है। इकॉनॉमी 7 और स्ट्राइक रेट 11 के साथ विपक्षी बल्लेबाजों की नींद उड़ाई है। लगातार धारदार गेंदबाजी से पर्पल कैप पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
2- जोश हेज़लवुड - रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
9 मैचों में 16 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। 4/33 की बेस्ट बॉलिंग के साथ उनकी इकॉनॉमी 8.37 और स्ट्राइक रेट 12.31 है। राजस्थान के खिलाफ स्पेल ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया।
3- नूर अहमद - चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
इस अफगान स्पिनर ने अब तक 14 विकेट झटके हैं। बेस्ट रहा 4/18, जबकि इकॉनॉमी 8 और स्ट्राइक रेट 13 है। मिडिल ओवर्स में उनकी चालाक गेंदबाज़ी चेन्नई के लिए तुरुप का इक्का बन चुकी है।
4- हर्षल पटेल - सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
तेज़ गेंदबाज़ों में सबसे ज़्यादा बार (5 बार) 4 विकेट लेने वाले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने अब तक 13 विकेट झटके हैं, बेस्ट 4/28, इकॉनॉमी 9 और स्ट्राइक रेट 12 के साथ अब वो पर्पल कैप की रेस में सीधा कूद चुके हैं।
5- कुलदीप यादव - दिल्ली कैपिटल्स (DC)
अब तक 12 विकेट लेकर टॉप-5 में बने हुए हैं। बेस्ट 3/22 और इकॉनॉमी सिर्फ 6.50 है, जो उन्हें टूर्नामेंट का सबसे किफायती गेंदबाज बनाता है। चाहे विकेट मिले या नहीं, रन रोकने में उस्ताद हैं।












Click it and Unblock the Notifications