IPL 2025: फ्रॉड निकला KKR का यह खिलाड़ी, 24 करोड़ जेब में रखकर टीम को डुबो दिया
IPL 2025: आईपीएल में जब किसी प्लेयर के ऊपर भारी रकम खर्च की जाती है, तो रन बनाने की उम्मीद भी की जाती है। उस खिलाड़ी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद के कारण ही नीलामी के दौरान बड़ी बोली लगती है। इस सीजन ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने खरीदा। श्रेयस अय्यर को 26 करोड़ 75 लाख में पंजाब किंग्स ने खरीदा।
उसी तरह केकेआर ने भी कुछ प्लेयर्स के ऊपर अच्छी बोली लगाई और टीम में शामिल किया। एक खिलाड़ी को 20 करोड़ से भी ज्यादा बड़ी रकम देकर टीम में लाया गया लेकिन अब तक कोई फायदा नहीं हुआ है। आधे से ज्यादा गेम समाप्त होने के बाद केकेआर को घाटा ही हुआ है।

इस प्लेयर का नाम वेंकटेश अय्यर है, जो लगभग 24 करोड़ की बड़ी रकम के साथ आईपीएल में केकेआर की टीम में शामिल किये गए हैं। केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख रुपये की भारी रकम देकर खरीदा था लेकिन अब शायद पछतावा हो रहा होगा।
अय्यर के ऊपर इतनी बड़ी रकम लगाना अब गलत साबित हो गया है। आठ मैच समाप्त होने के बाद केकेआर ने 3 ही मुकाबलों में जीत दर्ज की है। वेंकटेश अय्यर ने केकेआर मैनेजमेंट की उम्मीदों के ऊपर पानी फेरने का काम किया है। वह इस सीजन उनके लिए फ्रॉड साबित हुए हैं।
IPL 2025 में अय्यर के आंकड़े
वेंकटेश अय्यर के आंकड़े भी कुछ यही बताते हैं कि वह पैसे जेब में लेकर चले गए और प्रदर्शन के नाम पर अंगूठा दिखा दिया। इस सीजन खेले गए 8 मैचों में वेंकटेश अय्यर के बल्ले से महज 135 रन देखने को मिले हैं। कहीं से भी यह न्यायसंगत नहीं कहा जा सकता है। इतने रन तो कई बार पुछल्ले बल्लेबाज बना जाते हैं। अय्यर ने इस सीजन एक फिफ्टी जड़ी और 60 रन उच्चतम स्कोर रहा।
IPL 2025 में ही होगा भविष्य तय
अगर केकेआर इस सीजन बाहर हो जाती है, तो वेंकटेश अय्यर का पत्ता अगले सीजन कटना तय है। उनको अगले सीजन फिर से 24 करोड़ की रकम देकर नहीं रखा जाएगा। वह किसी दूसरी टीम में भी जाएंगे, तो बेहद कम राशि मिलेगी। अब आने वाले 6 मैचों में उनका भविष्य पता चल जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications