IPL 2025: नोट गिने खटाखट और आउट हुए फटाफट, KKR के इन खिलाड़ियों को करना चाहिए टीम से रिलीज
IPL 2025: केकेआर पिछले सीजन टाइटल जीतने वाली टीम है और इस सीजन उम्मीदों को तोड़ने में सबसे आगे यही टीम रही है। श्रेयस अय्यर को उचित धन राशि और सम्मान नहीं देने का खामियाजा इस टीम को भुगतना पड़ा है। रिटेंशन के समय हुई गलती से टीम का बेड़ा गर्क हो गया।
केकेआर इस सीजन महज पांच मैचों में जीत दर्ज कर पाई। दो मैच बारिश की भेंट चढ़ गए और टीम बाहर हो गई। केकेआर को डुबोने में कुछ प्लेयर्स का भी बराबर हाथ रहा है। उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं होने की वजह से प्रदर्शन में गिरावट आई।

करोड़ों रुपये फीस मिलने के बाद इन प्लेयर्स ने प्रदर्शन के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे गत साल की विनर टीम केकेआर को ख़ासा नुकसान हुआ। हालांकि कुछ गलतियाँ रिटेंशन के समय भी हुई थी। तीन प्लेयर्स को अब केकेआर से बाहर करने का समय है। अगले सीजन से पहले उनको रिलीज किया जाना चाहिए।
वेंकटेश अय्यर
23.75 करोड़ की धन राशि लेने के बाद अगर कोई सबसे खराब प्रदर्शन वाला प्लेयर है, तो वह वेंकटेश अय्यर हैं। वेंकटेश अय्यर का बल्ला बिलकुल नहीं चला और टीम की लुटिया भी डूब गई। अगले सीजन निश्चित रूप से वेंकटेश अय्यर को बाहर का रास्ता दिखा देना चाहिए। वेंकटेश अय्यर टीम में इतनी रकम के साथ रहने के हकदार नहीं हैं।
आंद्रे रसेल
नीलामी से पहले रसेल को 12 करोड़ की रकम देकर रिटेन किया गया था। इसके बाद उनका प्रदर्शन बेहद निराश करने वाला रहा। बल्ले से रन बिलकुल नहीं आए। टीम को नुकसान होता रहा। रसेल लम्बे समय से केकेआर के साथ ही खेल रहे हैं। इस बार वह 13 मैचों में 167 रन बना पाए। गेंदबाजी में वह 8 विकेट ले पाए। अब उनको रिलीज करने का समय है।
रिंकू सिंह
रिंकू सिंह को केकेआर का भरोसेमंद प्लेयर माना जाता था लेकिन उन्होंने भी निराश किया है। 13 करोड़ रुपये में उनको रिटेन किया गया था। इसके बाद उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा। रिंकू ने 13 मैचों में 206 रन बनाए। टीम को नुकसान हुआ। बल्लेबाजों ने केकेआर को इस बार पूरी तरह से डुबो दिया।












Click it and Unblock the Notifications