Mohammed Shami को लगी हसीन जहां की बद्दुआ? प्रीति जिंटा के सामने करा दी काव्या मारन की भारी बेइज्जती

IPL 2025, Mohammed Shami: वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को आईपीएल 2025 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में अपने साथ जोड़ा था। मोहम्मद शमी को पहले गुजरात टाइटंस ने 2022 के मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया गया था। जिसके बाद हैदराबाद ने 10 करोड़ में उन्हें अपने साथ जोड़ने का काम किया।

क्या शमी को लगी हसीन जहां की बद्दुआ?

मोहम्मद शमी पंजाब किंग्स के खिलाफ 75 रन खर्च कर अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज किया। इसके बाद ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या शमी को उनकी पूर्व पत्नी हसीन जहां की बद्दुआ लगी है। हसीन जहां सोशल मीडिया पर अक्सर शमी को लेकर नकारात्मक कमेंट्स करती रहती हैं। ऐसे में कुछ फैंस का मानना है कि शमी को हसीन जहां की बद्दुआ लग गई है।

IPL 2025 1

प्रीति जिंटा के सामने काव्या मारन की बेइज्जती

श्रेयस अय्यर की अर्धशतकीय और मार्कस स्टोइनिस की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 246 रन का लक्ष्य रखा। मार्क्स स्टोइनिस ने अंतिम ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर पंजाब को 250 के करीब पहुंचाया। प्रीति जिंटा जहां हर शॉट पर ताली बजा रही थी तो वहीं शमी की वजह से काव्या मारन की सरेआम भारी बेइज्जती हुई।

मोहम्मद शमी ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के लिए यह एक भूलने वाली शाम थी, क्योंकि आईपीएल 2025 के मैच में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाज को धूल चटा दी। वह लय में नहीं दिखे और पंजाब के बल्लेबाजों ने इसका फायदा उठाते हुए मैदान के सभी कोनों में उनकी गेंदों की धज्जियां उड़ाईं। मोहम्मद शमी ने आईपीएल के इतिहास में दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन दर्ज किया। उन्होंने 4 ओवर में 75 रन दिए और पंजाब ने 245/6 का स्कोर बनाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+