IPL 2025 की डेट में हुआ बड़ा बदलाव, 14 मार्च नहीं बल्कि इस दिन शुरू होगा टूर्नामेंट, BCCI ने दिया अपडेट
IPL 2025, Latest News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का आगाज 21 मार्च से होगा। पहले ऐसी खबरें थी कि इस साल 2025 में आईपीएल की शुरुआत 14 मार्च से की जाएगी। लेकिन अब बीसीसीआई की तरफ से यह कंफर्म कर दिया गया है कि ये टूर्नामेंट 14 नहीं बल्कि 21 मार्च से शुरू होगी। आईपीएल मेगा ऑक्शन के बाद लगभग सभी टीमों की सूरत बदल गई है।
21 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज (IPL 2025, Latest News)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पुष्टि की है कि इंडियन प्रीमियर लीग 21 मार्च से शुरू होने वाली है। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च को हुई थी जब आरसीबी और सीएसके आमने-सामने थे और फाइनल 26 मई को हुआ जिसमें केकेआर ने ट्रॉफी जीती। इससे पहले, राजीव शुक्ला ने गलती से तारीख 23 मार्च घोषित कर दी थी, जिसे बाद में उन्होंने सुधार कर 21 मार्च कर दिया।

नीलामी के बाद बदल गई है टीमें
इसके अलावा आईपीएल ने एक साल के कार्यकाल के लिए नए आयुक्त की नियुक्ति की घोषणा की है। 18-19 जनवरी को होने वाली अगली बैठक में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम को अंतिम रूप देने पर ध्यान दिया जाएगा। सऊदी अरब के जेद्दा में दो दिनों तक आयोजित आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में कुल 182 खिलाड़ी 639.15 करोड़ रुपये में बिके। 10 टीमों में से ज़्यादातर ने अपने मुख्य खिलाड़ियों को बनाए रखने के बाद अपनी टीम को मज़बूत बनाने पर ध्यान केंद्रित किया।
BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया अपडेट
नीलामी से पहले, टीमों ने कई नियमों के बारे में बीसीसीआई के साथ गहन चर्चा की। कुछ टीमों ने मेगा नीलामी को लेकर चिंता जताई, उन्हें डर था कि कहीं उनके द्वारा खोजे गए और विकसित किए गए खिलाड़ी न खो जाएं। रविवार, 12 जनवरी को BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने आईपीएल 2025 के उद्घाटन मैच की तारीख की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आईपीएल 21 मार्च से शुरू होगा, लेकिन प्लेऑफ या फाइनल की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
इसके अलावा, बीसीसीआई की बैठक में नए सचिव और कोषाध्यक्ष की नियुक्तियों के बारे में भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। देवजीत सैकिया को बीसीसीआई का नया सचिव और प्रभतेज सिंह भाटिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications