VIDEO: जिसने तोड़ा Preity Zinta का दिल, उसे ही लगा लिया गले! चेहरे पर मुस्कान लिए कही दिल की बात
IPL 2025, Preity Zinta: मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान ने पंजाब को 50 रनों से हराया। पंजाब किंग्स की इस सीजन यह पहली हार रही। इस मुकाबले को देखने के लिए टीम की ओनर प्रीति जिंटा भी वहां मौजूद थी। प्रीति जिंटा आईपीएल 2025 का पहला मुकाबला देखने पहुंची थी। लेकिन टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।
प्रीति जिंटा ने संदीप और अय्यर को लगाया गले (IPL 2025, Preity Zinta)
पंजाब किंग्स की हार की दो सबसे बड़ी वजह कप्तान श्रेयस अय्यर और संदीप शर्मा रहे। श्रेयस अय्यर ने पहले ही ओवर में गलत शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वहीं राजस्थान के लिए संदीप शर्मा ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पंजाब को मैच से बाहर कर दिया। लेकिन मैच के बाद प्रीति जिंटा इन दोनों ही खिलाड़ियों से मिली और उन्हें गले लगाते हुए कुछ समय तक बातें भी की।

संदीप शर्मा से दिल खोलकर की बातें
पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी संदीप शर्मा ने लंबे समय तक पंजाब के लिए अपना दमखम दिखाया था। राजस्थान रॉयल्स ने संदीप और प्रीति की मुलाकात का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों गले मिलते हुए दिखे। प्रीति ने इस दौरान संदीप का हालचाल पूछा। कुछ महीने पहले संदीप शर्मा दूसरी बार पिता बने हैं ऐसे में प्रीति जिंटा ने उनके बच्चों के बारे में भी उनसे बातचीत की।
पंजाब को मिली हार
वहीं मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 205 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में पंजाब की टीम 9 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी। राजस्थान के तरफ से सबसे अधिक विकेट 3 विकेट जोफ्रा आर्चर को मिले। वहीं संदीप शर्मा और महेश थीक्षाना को 2-2 विकेट मिले। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर पंजाब किंग्स को बैकफुट पर धकेलने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications