फिर आया Vaibhav Suryavanshi का तूफान, बिहार के लाल का एक और कमाल, प्रीति जिंटा ने भी बजाई ताली

IPL 2025 RR vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने धमाकेदार शुरुआत की। यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर से ही गेंदबाजों पर हावी होना शुरू कर दिया। राजस्थान ने अर्शदीप सिंह के पहले ही ओवर में 22 रन बनाकर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए। राजस्थान ने पावरप्ले यानी पहले 6 ओवर में 1 विकेट खोकर 89 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी ने खेली ताबड़तोड़ पारी ( IPL 2025 RR vs PBKS)

राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल के साथ वैभव सूर्यवंशी ने पारी का आगाज किया। हरप्रीत बरार ने वैभव सूर्यवंशी को आउट कर राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका दिया। वैभव 16 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी की यह पारी देखकर विपक्षी टीम की को-ऑनर प्रीति जिंटा भी ताली बजाती हुई नजर आई। सूर्यवंशी इससे पहले आईपीएल में इस सीजन सबसे तेज शतक लगाने का काम कर चुके हैं।

IPL 2025 1

पंजाब किंग्स ने बनाए इतने रन

इससे पहले पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 219 रन बनाने का काम किया। शुरुआत में पंजाब को झटके लगे और वह 34 रन पर तीन विकेट खो बैठा। फिर नेहाल वढेरा ने पारी को संभाला और 25 गेंदों पर शानदार अर्धशतक जड़ा। वढेरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर (30) के साथ चौथे विकेट के लिए 67 रन जोड़े। वढेरा 37 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन शशांक सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी।

शशांक सिंह ने जड़ा अर्धशतक

शशांक सिंह ने 30 गेंदों पर 59 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और तीन छक्के शामिल थे। शशांक और अजमातुल्ला ओमरजई ने मिलकर छठे विकेट के लिए 24 गेंदों पर 60 रन जोड़े। पंजाब के लिए श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह (21) ने भी उपयोगी योगदान दिया। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए जबकि क्वेना मफाका, रियान पराग और आकाश मधवाल को एक-एक विकेट मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+