IPL 2025: रोहित शर्मा को मिला नया नाम, दमदार परफॉर्मेंस के बाद हुआ नामकरण, वीडियो वायरल
IPL 2025 Rohit Sharma: रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में मुंबई ने 9 विकेट से जीत हासिल की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 26 गेंद रहते मुकाबले को आसानी से अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी (IPL 2025 Rohit Sharma)
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में नाबाद 76 रनों की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 45 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और छह छक्के जड़ने का काम किया। दूसरी तरफ सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 68 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ एक आसान जीत हासिल कर ली।

रोहित शर्मा को मिला नया नाम
मैच के बाद मुंबई इंडियंस की टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने रोहित शर्मा की जमकर तारीफ की। इस दौरान रोहित शर्मा को नया नाम भी दिया गया। पूरी दुनिया रोहित शर्मा को हिटमैन के नाम से जानती है, लेकिन कोच महेला जयवर्धने ने रोहित को एक निकनेम देने का काम किया। जयवर्थने ने रोहित को 'मेवरिक'नाम दिया है। जयवर्धने ने कहा कि वह रोहित की पारी से अपने आप को रिलेट कर सकते हैं क्योंकि अपने खेलने के दिनों में भी उनके साथ ऐसा होता था कि वह लंबे समय तक रन नहीं बना पाते थे और फिर एक पारी से फॉर्म में वापसी करते थे।
मुंबई को मिली आसान जीत
चेन्नई की तरफ से युवा आयुष महात्रे और शेख रशीद ने दमदार बल्लेबाजी की। अच्छी शुरुआत के बाद में शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा ने अपनी बल्लेबाजी से चेन्नई को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जडेजा और दुबे की अर्धशतकीय पारियों ने टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। लेकिन मुंबई ने सिर्फ रियान रिकेलटन का विकेट गंवाया और आसानी से लक्ष्य को अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications