IPL 2025: रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस में हो रही बेइज्जती, 5 टाइटल जीतने वाले कप्तान से हो गई बड़ी गलती

IPL 2025: आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का कद अलग स्तर का है। अपनी कप्तानी में पांच पार उन्होंने मुंबई इंडियंस को चैम्पियन बनाने का काम किया। पिछले साल उनको कप्तानी से हटाते हुए मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या को थमा दी गई।

यह इस चैम्पियन कप्तान का अपमान ही था। इसके बाद भी वह टीम में बने रहे। हालांकि फैन्स ने उनको दूसरी टीम से खेलने की सलाह दी थी लेकिन रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस में ही खेलने का फैसला लिया। इसके बाद इस बार नीलामी से पहले रोहित शर्मा को 16 करोड़ 30 लाख रुपये की भारी रकम देकर रिटेन किया गया।

rohit sharma

रोहित शर्मा को टीम में तो रख लिया गया लेकिन बेइज्जती उसी तरह हो रही है। हाल ही में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीती है। इसके बावजूद रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं कर एक बेहद छोटी भूमिका दी।

Rohit Sharma को ड्रेसिंग रूम में बैठाया

चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित ने अपनी लीडरशिप से कमाल दिखाने के अलावा फाइनल मैच में धांसू फिफ्टी जमाई थी। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में रोहित शर्मा को ड्रेसिंग रूम में बैठे देखा गया था। रोहित ने सिर्फ बैटिंग की और उनको इम्पैक्ट प्लेयर में डालकर बैठा दिया गया।

Rohit Sharma की नहीं हो रही कद्र

उनको पूर्ण प्लेयर तक नहीं रखा गया जबकि हर कोई जानता है कि मैदान पर उनकी लीडरशिप किस लेवल की है। हार्दिक पांड्या ने गुजरात की कप्तानी की है लेकिन रोहित की समझ गेम को लेकर उच्च स्तरीय है। उनको प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लीडरशिप का लाभ लेना चाहिए। हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है। आने वाले मैचों में भी रोहित शर्मा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही लिया जाएगा और यह उनकी सबसे बड़ी बेइज्जती है।

दूसरी टीमें रोहित को कप्तान बना देतीं

अगर रोहित इस सीजन मुंबई इंडियंस छोड़कर केकेआर, पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स जैसी किसी टीम के लिए खेलने का फैसला लेते, तो शायद उनको वहां कप्तानी दी जाती लेकिन मुंबई इंडियंस ने 5 बार टाइटल दिलाने वाले इस कप्तान की इज्जत नहीं की। ऐसा लगता है कि रोहित ने मुंबई इंडियंस के साथ रहकर गलती की है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+