Sara Ali Khan की वजह से बुरी तरह ट्रोल हुए रियान पराग, क्रिकेटर के घर में होगी एक्ट्रेस की एंट्री! जानें मामला
IPL 2025 Sara Ali Khan and Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च को किया जा चुका है। लेकिन इसका जश्न मनाने का सिलसिला अभी भी जारी है। पहली बार आईपीएल में ऐसा देखने को मिल रहा है कि सभी होमग्राउंड के पहले मुकाबले पर सितारे परफॉर्में देते नजर आ रहे हैं। गुवाहाटी का बारसापारा स्टेडियम में चेन्नई और राजस्थान के बीच होने वाले मुकाबले में भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है।
सारा अली खान को लेकर चर्चाएं तेज (IPL 2025 Sara Ali Khan and Riyan Parag)
इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मैच से पहले परफॉर्म करने के लिए तैयार हैं। यह टूर्नामेंट का पहला ऐसा सीजन है, जिसमें प्रत्येक स्थल पर एक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जा रहा है। वहीं पिछले सीजनों की बात करें तो केवल टूर्नामेंट के पहले मैच में ही इस तरह के प्रदर्शन आयोजित किए गए थे।

रियान पराग हो रहे हैं बुरी तरह ट्रोल
सारा अली खान के राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड पर परफॉर्म करने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने स्टैंड-इन-कप्तान रियान पराग को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले एक लाइवस्ट्रीम के दौरान रियान पराग के फोन पर सारा अली खान और उनकी साथी एक्ट्रेस अनन्या पांडे की सर्च हिस्ट्री थी। जिसके बाद इस मामले को लेकर फैंस के बीच जमकर चर्चाएं की गई।
पिछली बार राजस्थान को मिली थी जीत
पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने राजस्थान रॉयल्स को 10 गेंद रहते पांच विकेट से शिकस्त दी थी। राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग के 35 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में पांच विकेट पर 145 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में राजस्थान की टीम चेन्नई के खिलाफ होमग्राउंड पर हिसाब बराबर करना चाहेगी।












Click it and Unblock the Notifications