IPL 2025 Retention: सभी 10 टीमों के रिटेन खिलड़ियों की संभावित लिस्ट, रिटेंशन की अंतिम डेट बेहद करीब
IPL 2025 Retention Deadline: आईपीएल रिटेंशन की अंतिम डेट बेहद करीब है। मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीमों के लिए बढ़ी हुई बजट सीमा की घोषणा की थी। इस बजट को देखते हुए सभी फ्रैंचाइजी प्रतिस्पर्धी टीमों के निर्माण के लिए अपनी रणनीतियों की सावधानीपूर्वक योजना बना रही होंगी। टीमों के पास अब ऑक्शन के लिए कुल 120 करोड़ हैं, जो पहले के 90 करोड़ से अधिक है।
क्या धोनी होंगे रिटेन?
बीसीसीआई द्वारा लिए गए निर्णयों में से एक है रिटेंशन पॉलिसी, जिसके तहत टीमें अधिकतम पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। हालांकि, इसमें एक पेंच है अधिकतम दो ही विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो एमएस धोनी के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और टीम के पूर्व कप्तान रह चुके रवींद्र जडेजा को भी रिटेन किए जाने की खबर है।

31 अक्टूबर को होगा फैसला
फैंस गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे से नीलामी से पहले होने वाले रिटेंशन को लाइव देख सकते हैं। यह प्रसारण जियो सिनेमा एप और स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इस साल रिटेंशन नियमों के कारण यह नीलामी आईपीएल इतिहास की सबसे रोमांचक नीलामी में से एक बन गई है। जिसका इंतजार हर कोई बेसब्री से कर रहा है।
आईपीएल 2025 रिटेन खिलाड़ियों की संभावित लिस्ट
सीएसके संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025- रवींद्र जड़ेजा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, एमएस धोनी, डेवोन कॉनवे और मथीशा पथिराना।
आरसीबी संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025- विराट कोहली, मोहम्मद सिराज।
एमआई संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025-रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या।
एसआरएच संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025- हेनरिक क्लासेन, पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी।
केकेआर संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025- रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और हर्षित राणा। आरआर संभावित रिटेंशन लिस्ट 2025- संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल,रियान पराग।
डीसी रिटेंशन लिस्ट 2025-अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल।
जीटी रिटेंशन लिस्ट 2025-शुभमन गिल, राशिद खान
एलएसजी रिटेंशन लिस्ट 2025- निकोलस पूरन, मयंक यादव।
पीबीकेएस रिटेंशन लिस्ट 2025- शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications