IPL 2025: आईपीएल में बदल दिया गया रिप्लेसमेंट का नियम, क्या थीं ऐसी शर्तें जिनको हटा दिया गया
IPL 2025: आईपीएल के दूसरे चरण में विदेशी प्लेयर्स नहीं आएंगे, ऐसे में नए नामों को शामिल करने की तरफ टीमों ने तेजी से कदम बढाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने एक विदेशी प्लेयर को टीम में शामिल कर लिया है। अन्य टीमों की तरफ से भी ऐसे फैसले देखने को मिलेंगे।
इस बीच रिप्लेसमेंट को लेकर एक नियम में बदलाव कर दिया गया है। टीमों को पुराने नियम में राहत दी गई है, जिससे बचे हुए मैचों के लिए अब रिप्लेसमेंट की राह आसान हुई है। इससे पहले नियम चोटिल प्लेयर को रिप्लेस करने का ही था।

इसमें भी 12 मैचों तक ही कोई खिलाड़ी रिप्लेस किया जा सकता था। अब इस समय कुछ टीमों के 12 मुकाबले पहले से हो गए हैं। ऐसे में नियम उनके रास्ते में आ रहा था। इसके अलावा प्लेयर्स ने वापस आने से मना किया है, चोट का यहाँ कोई मामला ही नहीं है।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार प्लेयर्स को अंत तक रिप्लेस किया जा सकता है। इसके लिए पुराना नियम हटा दिया गया है। एक और खास बात यह है कि नए प्लेयर्स को सिर्फ इस सीजन के अंत तक हे खेलने का मौका मिलेगा, उनको अगले सीजन रिटेन नहीं किया जा सकेगा। उस समय तो नीलामी में ही जाना पड़ेगा।इस सम्बन्ध में आईपीएल की तरफ से टीमों को एक ई-मेल लिखा गया है।
IPL 2025: अस्थायी रिप्लेसमेंट
इसमें बताया गया है कि कुछ विदेशी खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं, व्यक्तिगत कारणों, चोट या बीमारी के कारण अनुपलब्धता को देखते हुए इस टूर्नामेंट की समाप्ति तक अस्थायी रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की अनुमति दी जाएगी।
IPL 2025: अगले साल होगा रजिस्ट्रेशन
इस निर्णय में शर्त यह है कि इस सीजन में अब शामिल किये जाने वाले अस्थायी रिप्लेसमेंट वाले प्लेयर्स को अगले साल के लिए रिटेन नहीं किया जा सकेगा। अस्थायी रिप्लेसमेंट वाले प्लेयर्स को 2026 में खेलने के लिए नीलामी से पहले रजिस्ट्रेशन कराना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications