हजारों की टिकट खरीद मैच देखने आए फैंस का बारिश ने तोड़ा दिल, क्या वापस मिलेंगे पैसे, यहां जानें

IPL 2025 RCB Refund Tickets: आईपीएल 2025 में केकेआर के खिलाफ मैच धुलने के बाद आरसीबी ने टिकट के पैसे वापस करने की घोषणा की है। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने मैच के लिए टिकट रिफंड का ऐलान किया। शनिवार को लगातार बारिश के कारण एक भी गेंद फेंके बिना मैच को रद्द कर दिया गया था।

फैंस को मिलेंगे टिकट के पैसे वापस (IPL 2025 RCB Refund Tickets)

आरसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस मैच को खराब मौसम के कारण रद्द किया गया था। इसलिए सभी टिकट धारकों को पूरी रकम का रिफंड मिलेगा। बारिश के कारण मैच रद्द होने से फैंस मायूस वापस लौटे थे। लेकिन रिफंड की घोषणा के बाद फैंस के चेहरे पर मुस्कान जरूर आ गई होगी। डिजिटल टिकट धारकों को टिकट बुक करने के लिए इस्तेमाल किए गए उनके मूल खाते में 10 कार्य दिवसों के भीतर रिफंड जारी किया जाएगा।

IPL 1

बारिश ने बिगाड़ा खेला

इससे पहले आरसीबी ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 13 मई को होने वाले मैचों के टिकटों के पैसे वापस करने की घोषणा की थी, जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण आईपीएल 2025 के एक सप्ताह के निलंबन के कारण स्थगित कर दिया गया था। शनिवार के मैच के बारिश की वजह से आरसीबी और केकेआर दोनों को एक-एक अंक दिया गया।

आरसीबी का रहा है दमदार प्रदर्शन

आरसीबी 12 मैचों में 17 अंकों के साथ अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के करीब पहुंच गई। जबकि केकेआर 13 मैचों में 12 अंकों के साथ प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। आरसीबी अब 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगी और उसके बाद 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स से अपने अंतिम लीग मैच में भिड़ेगी। आरसीबी अपना अगला मैच खेलने से पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर सकती है। क्योंकि अगर पंजाब किंग्स या दिल्ली कैपिटल्स रविवार को हार जाती है तो वे आगे बढ़ जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+