Ravindra Jadeja के नाम दर्ज हुआ अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, IPL में ऐसा करिश्मा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
IPL 2025 Ravindra Jadeja: रवींद्र जडेजा ने शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2025 मुकाबले के दौरान इंडियन प्रीमियर लीग में 3000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। रवींद्र जडेजा ने आईपीएल में अपने 243वें मैच में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की, जबकि सीएसके को सीजन के अपने दूसरे घरेलू मैच में आरसीबी के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा।
रवींद्र जडेजा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड (IPL 2025 Ravindra Jadeja)
34 वर्षीय यह खिलाड़ी लीग में चेन्नई फ्रेंचाइजी के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। सीएसके के लिए अब रनों के मामले में रवींद्र जडेजा सुरेश रैना, एमएस धोनी, फाफ डु प्लेसिस और मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से पीछे हैं। आरसीबी के खिलाफ शुक्रवार को भी जडेजा ने बल्ले से टीम के लिए मैच जिताने की कोशिश की। लेकिन रन अधिक होने के कारण वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

रवींद्र जडेजा ने गेंद और बल्ले से किया कमाल
रवींद्र जडेजा की बल्लेबाजी औसत 28 से थोड़ा कम और स्ट्राइक रेट 130 के करीब है और उन्होंने अपने आईपीएल करियर में तीन बार पचास से ऊपर का स्कोर दर्ज किया है, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 62 रन रहा है। जडेजा ने टी20 लीग में 30.76 की गेंदबाजी औसत और 7.64 की इकॉनमी रेट के साथ 160 विकेट भी लिए हैं। सीएसके के लिए उनके 133 विकेट ड्वेन ब्रावो के बाद दूसरे स्थान पर हैं। वहीं ब्रावो 140 विकेट लेकर टीम के विकेट चार्ट में सबसे आगे हैं।
अब तक आईपीएल में कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था ऐसा
रवींद्र जडेजा के अलावा आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी 3,000 रन बनाने के साथ 100 विकेट नहीं ले पाया है। कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जो दोनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन किसी ने 3,000 रन और 100 विकेट दोनों के साथ यह उपलब्धि हासिल नहीं की है। वहीं, विराट कोहली के नाम आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 254 मैचों में 8,094 रन बनाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications