IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स में पिकनिक मना रहा एक खिलाड़ी, टीम से अब कर देना चाहिए पूरी तरह बाहर
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की टीम अपने सात मैच यानी आधा पड़ाव इस आईपीएल में पूरा कर चुकी है। सात मैचों में दो जीत के साथ रॉयल्स प्लेऑफ़ से बाहर होने की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में जीत की तरफ जाते हुए रॉयल्स सुपर ओवर में जाकर हार गई।
रॉयल्स की हार में खराब बैटिंग भी जिम्मेदार है और गेंदबाजी को भी जिम्मेदार मान सकते हैं। इन सबके बीच एक प्लेयर ऐसा है, जो पिकनिक मनाने जैसा काम कर रहा है। जश्न में आगे और प्रदर्शन करने में पीछे रहता है। उसके रहते टीम को आगे बढ़ने का मौका शायद ही मिलेगा।

राजस्थान रॉयल्स के इस प्लेयर का नाम रियान पराग है। पराग का बर्ताव दिग्गज प्लेयरों वाला होता है और गेम में वह फिसड्डी होते हैं। सोशल मीडिया पर जब होते हैं, तो ऐसा दिखाया जाता है, जैसे कितने मैचों को अकेले फिनिश कर दिया हो। मैदान पर भी ऐसा ही होता है।
गुवाहाटी लेग के दौरान पुलिस बल के साथ उनकी सेल्फी और मोबाइल फेंकने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इसके बाद उनको ट्रोल भी किया गया था। पराग का खेल इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खराब रहा है। दिल्ली के खिलाफ मैच में उनका बल्ला चलता, तो टीम जीत सकती थी।
मुख्य मैच के बाद उनको सुपर ओवर में भी भेजा गया लेकिन वहां भी को समझदारी नहीं दिखाई। वह तीन नम्बर पर खेलते हैं। ऐसा लगता है कि खुद के साथ टीम को भी ले डूबने की कसम खाकर वह मैदान पर आते हैं। पराग ने इस सीजन 7 मैच खेलकर 173 रन बनाए हैं और 28 का औसत रहा है। इस दौरान उनके बल्ले से कोई फिफ्टी देखने को नहीं मिली है।
टॉप क्रम में खेलकर ऐसा प्रदर्शन कहीं से भी जस्टिफाई नहीं किया जा सकता है। ऐसे में रियान पराग को अब प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठाना चाहिए। अगर मैदान पर आने का मन करेगा, तो उनको ड्रिंक्स देकर भेजा जा सकता है लेकिन प्लेयर के रूप में वह रहेंगे, तो रॉयल्स प्लेऑफ़ से बाहर होने वाली पहली टीम होगी।
दिखावा करने और प्रदर्शन करने में बड़ा फर्क होता है, सूत्रों का यह भी कहना है कि दिल्ली के खिलाफ मैच से एक दिन पहले वह अभ्यास सेशन में नहीं आए, सोशल मीडिया पर भी पराग को लेकर अब बातें उठ रही हैं। दिल्ली के खिलाफ मैच में पराग ने कैच भी छोड़ा था, फील्ड पर खुद को मुस्तैद दिखाने का प्रयास बहुत होता है लेकिन वास्तविकता कुछ और ही होती है।
पराग को आईपीएल में घूमने का मज़ा लेने दिया जाना चाहिए और प्लेइंग इलेवन में किसी ऐसे प्लेयर को फिट करना चाहिए, जो रन बना सके। सैमसन और टीम मैनेजमेंट को अब फैसला करना होगा, वरना देर हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications