IPL में KKR के बल्लेबाज Quinton de Kock का शिकार बनी बॉटल, दांतों से फाड़कर पीने लगे पानी!
चेपॉक स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की। केकेआर ने सीएसके को 103/9 के स्कोर पर रोका और 10.1 ओवर में आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का एक वीडिये देखकर फैंस हैरान रह गए।
मुकाबले के बाद डिकॉक एक CSK खिलाड़ी से बातचीत कर रहे थे, तभी कैमरे में कैद हुआ ये अनोखा सीन। हाथ में प्लास्टिक बॉटल थी, लेकिन ढक्कन खोलने की जहमत नहीं उठाई। सीधे बॉटल के नीचे हिस्से को दांत से काटा और मजे से पानी पी गए। सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब वायरल है और फैंस पूछ रहे हैं- 'भाई, इतनी प्यास लगी थी क्या?'

IPL में पहली बार किसी खिलाड़ी को बॉटल के ढक्कन से नहीं, सीधा बॉटल के नीचे से पानी पीते देखा गया है- वो भी दांतों से काटकर! इससे पहले कई बार खिलाड़ी अपने अंदाज से चर्चा में आए हैं, चाहे वो विराट कोहली का स्लेजिंग रिएक्शन हो या धोनी का कूल माइंड। लेकिन डिकॉक की ये 'बॉटल अटैक' पहली बार देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैंस के मजेदार रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
क्विंटन डिकॉक ने खेली शानदार पारी
केकेआर के सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डिकॉक (Quinton de Kock) ने भले ही सिर्फ 23 रन बनाए, लेकिन उनकी 16 गेंदों की पारी में आए तीन गगनचुंबी छक्कों ने विपक्षी टीम की हवा निकाल दी। नरेन (Sunil Narine) के साथ 46 रनों की साझेदारी ने पहले ही ओवर से मैच को एकतरफा बना दिया। चेपॉक की पिच पर सिर्फ 104 रनों के लक्ष्य को डिकॉक और नरेन ने पावरप्ले में ही लगभग खत्म कर दिया था।
मैच के बाद क्या बोले कप्तान
मैच के बाद KKR की कप्तानी कर रहे अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कबूल किया कि उन्हें नहीं लगा था कि चेपॉक की पिच इतनी चिपचिपी (Sticky) होगी और स्पिनरों को इतनी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि, हमने यहां पिछले दो सालों में भी खेला है। मोईन और ड्वेन ब्रावो को यहां की कंडीशन्स का अनुभव है। लेकिन इस बार स्पिनर्स के लिए कुछ ज़्यादा ही मिल गया।' रहाणे ने माना कि उन्होंने जो प्लान बनाया था, वो शानदार तरीके से लागू हुआ।












Click it and Unblock the Notifications