फिर टूटेगा Preity Zinta का सपना! RCB ने फाइनल में मारी एंट्री, गेंदबाजों ने बरपाया कहर
IPL 2025 PBKS vs RCB, Qualifier 1: आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पंजाब किंग्स को एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री मार ली है। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब को महज 101 रनों पर समेट दिया और दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। पंजाब की हार के साथ प्रीति जिंटा का ट्रॉफी जीतने का सपना एक बार फिर टूट सकता है।
101 पर सिमटी पंजाब किंग्स की टीम (IPL 2025 PBKS vs RCB, Qualifier 1)
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम महज 14.1 ओवर में 101 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब की बल्लेबाजी पूरी तरह से संघर्ष करती नजर आई और केवल तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा छू सके। पंजाब के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए जबकि प्रभसिमरन सिंह और अजमतुल्लाह उमरजई ने 18-18 रन बनाकर अपनी टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज टीम को बड़ा स्कोर दिलाने में नाकाम रहे।

आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
आरसीबी की गेंदबाजी बिभाग ने इस मैच में अपनी घातक गेंदबाजी का परिचय दिया। जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों की धारदार लाइन और लेंथ ने पंजाब के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल दिया। इसके अलावा यश दयाल ने भी दो विकेट लिए, जो पंजाब की बल्लेबाजी को तोड़ने में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
धमाकेदार तरीके से फाइनल में एंट्री
इस प्रदर्शन के बाद आरसीबी की टीम को ट्रॉफी जीतने का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। पंजाब की टीम को उनके ही घर में पटखनी देकर आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में चौथी बार फाइनल में जगह बनाने में सफलता हासिल की। अगले मैच के लिए पंजाब को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की सख्त जरूरत है, खासकर दबाव की स्थिति में बल्लेबाजों को बेहतर खेल दिखाना होगा।












Click it and Unblock the Notifications