IPL 2025 के 21 मैचों के बाद कैसा है प्वाइंट्स टेबल का हाल, टॉप फोर में पहुंची ये टीमें, MI-CSK का बुरा हाल
IPL 2025 Points Table: आईपीएल 2025 के 21 मैचों के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। लीग स्टेज में हर टीम 14-14 मुकाबले खेलेगी। अंत में टॉप-4 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। इस समय टॉप फोर की टीमों पर नजर डाले तो दिल्ली, गुजरात, आरसीबी और लखनऊ की टीम है। लखनऊ ने केकेआर को हराकर टॉप फोर में जगह बनाई है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स का बुरा हाल (IPL 2025 Points Table)
पांच-पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इन टीमों की हालत खराब दिखाई दे रही है। मुंबई इंडियंस की बात करें तो टीम ने अब तक पांच मुकाबले खेल लिए हैं। लेकिन टीम ने अब तक सिर्फ एक मुकाबले में ही जीत हासिल की है। वह प्वाइंट्स टेबल में वह 8वें स्थान पर है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स चार मैच में एक जीत के साथ 9वें स्थान पर स्थित है।

नंबर तीन पर पहुंची आरसीबी की टीम
गुजरात टाइटंस को मिली सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में आरसीबी की टीम तीसरे स्थान पर आ गई है। जबकि दूसरे नंबर पर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात ने अपनी जगह बना ली है। आरसीबी की टीम का नेट रनरेट 1.149 का है। वहीं चौथे नंबर पर लखनऊ है। जबकि पांचवें स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम है जो अब तक तीन मुकाबले खेलने के साथ 2 को जीत चुकी हैं, जिसमें उनका नेट रनरेट 0.074 का है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने केकेआर को पछाड़ा
केकेआर ने पांच में से दो मुकाबले जीते हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स भी पांच में से तीन मैच जीतने में कामयाब रही है, जो चौथे नंबर पर है। केकेआर को हराकर लखनऊ ने प्वाइंट्स टेबल में पछाड़ने का काम किया है। वहीं सातवें पायदान पर राजस्थान रॉयल्स है, जो 4 में से 2 मुकाबले जीत चुकी है। आने वाले मैच सभी टीमों के लिए काफी अहम होने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications