LSG से हार के बावजूद चमक सकती है गुजरात की किस्मत, टॉप-2 में ऐसे मिलेगी एंट्री!
IPL 2025 playoffs: गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2025 में गुरुवार को इस सीजन चौथी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स ने गुजरात टाइटंस को उनके होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 33 रन से मात दी। लखनऊ की यह जीत गुजरात की मुश्किलें बढ़ा दी है। गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ में पहले ही जगह बना ली है। लेकिन टॉप 2 में पहुंचने के लिए अभी भी गुजरात को जीत की जरूरत है।
गुजरात टाइटंस को लखनऊ से मिली हार (IPL 2025 playoffs)
इस सीजन पहले भी गुजरात टाइटंस को लखनऊ सुपरजायंट्स से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस इस सीजन में सबसे अधिक जीत दर्ज करने वाली टीमों में से एक रही है और उन्होंने कई मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन लखनऊ सुपरजायंट्स ने इस बार उन्हें गुरुवार को कड़ी टक्कर दी और उनके बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए टीम को 235 तक पहुंचा दिया, जिसे पाने में गुजरात की टीम नाकाम रही।

टॉप पर मौजूद है गुजरात की टीम
लखनऊ के अलावा इस सीजन में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने भी गुजरात टाइटंस को हराने में सफलता पाई थी। गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन शानदार रहा है और टीम की कोशिश दूसरी बार खिताब जीतने की होगी। गुजरात टाइटंस ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए सबसे पहले प्लेऑफ में जगह बनाने में सफलता हासिल की थी। गुजरात मौजूदा समय में 13 मैचों में 9 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर बनी हुई है।
गुजरात की ऐसे होगी टॉप 2 में एंट्री
गुजरात टाइटंस का अंतिम लीग मैच 25 मई को अपने होमग्राउंड पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ है। इस मैच को जीतकर गुजरात 20 अंकों के साथ टॉप-2 में बने रह सकती है। वहीं आरसीबी और पंजाब की टीमों के भी 12-12 मैच खेले हैं और दोनों के 17 अंक हैं। अगर ये दोनों टीमें अपने शेष दोनों मैच जीत जाती हैं, तो वे 21 अंकों के साथ गुजरात को पीछे छोड़कर टॉप-2 में जगह बना लेंगी। इस तरह गुजरात की टॉप-2 में रहने की संभावना इस आखिरी मैच के नतीजे पर निर्भर है। आरसीबी और पंजाब में से कोई एक भी अगर एक मैच हार जाती है और गुजरात अंतिम मैच जीत लेती है तो वह टॉप 2 में अपना सफर खत्म करेगी।












Click it and Unblock the Notifications