IPL 2025 Playoffs: अब शुरू होगी असली जंग, मैच कब-कहां और कौन किससे टकराएगा? जानिए पूरा शेड्यूल
IPL 2025 के लीग मैच खत्म हो चुके हैं और अब असली जंग की शुरुआत होने जा रही है। प्लेऑफ की चार टीमों का चयन हो गया है और अब मैदान में उतरेंगे वो योद्धा, जो ट्रॉफी के सबसे करीब पहुंच चुके हैं। पंजाब किंग्स और (PBKS) आरसीबी (RCB) क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी, जबकि एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच भिड़ंत होगी।
हर मैच अब करो या मरो जैसा होगा, क्योंकि एक हार ख्वाब तोड़ सकती है और एक जीत इतिहास रच सकती है।प्लेऑफ की शुरुआत 29 मई से होगी, जहां क्वालीफायर-1 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला मोहाली के पास स्थित महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा।

पंजाब किंग्स पहली बार क्वालीफायर-1 तक पहुंची
पंजाब किंग्स पहली बार क्वालीफायर-1 तक पहुंची है और घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उसे मिल सकता है, लेकिन सामने आरसीबी जैसी टीम है, जिसने शानदार फॉर्म में रहते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। विराट कोहली का बल्ला आग उगल रहा है और टीम जीत की लय में है।
एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स
इसके अगले ही दिन, यानि 30 मई को एलिमिनेटर खेला जाएगा जिसमें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भी मुल्लांपुर में होगा। यह मैच जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।
मुंबई इंडियंस का अनुभव उनके पक्ष में हो सकता है, लेकिन गुजरात टाइटन्स ने इस सीजन में कई बड़े मैचों में जबरदस्त वापसी की है, खासकर अपने तेज़ गेंदबाज़ों के दम पर।
निर्णायक होगा क्वालीफायर-2
1 जून को क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसमें क्वालीफायर-1 की हारी हुई टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम के बीच मुकाबला होगा। यह मैच निर्णायक होगा कि कौन फाइनल में पहुंचेगा और किसका खिताबी सपना यहीं टूट जाएगा।
3 जून को अहमदाबाद में ही आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जाएगा। यह मुकाबला क्वालीफायर-1 की विजेता और क्वालीफायर-2 की विजेता टीम के बीच होगा। फाइनल में जगह बनाना ही हर टीम का सपना होता है, लेकिन वहां जीत दर्ज करना ही असली पहचान बनती है।
आईपीएल 2025 प्लेऑफ
- क्वालीफायर-1, 29 मई: पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- मुल्लांपुर
- एलिमिनेटर, 30 मई: गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस - मुल्लानपुर
- क्वालीफायर 2, 1 जून: क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर विजेता- अहमदाबाद
- फाइनल, 3 जून: क्वालीफायर 1 विजेता बनाम क्वालीफायर 2 विजेता- अहमदाबाद
IPL 2025 प्लेऑफ और फाइनल का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ और फाइनल मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा। ऑनलाइन दर्शकों के लिए IPL 2025 के प्लेऑफ और फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी। यहां फ्री में हाई डेफिनिशन क्वालिटी में मैच देखे जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications