Orange Cap: रन मशीनों की तिकड़ी में महायुद्ध! ऑरेंज कैप के लिए साई सुदर्शन, गिल और सूर्या में कांटे की टक्कर

Orange Cap: IPL 2025 का फिनाले नजदीक है और मैदान पर जितनी टक्कर ट्रॉफी के लिए है, उतनी ही खून-पसीने की लड़ाई ऑरेंज कैप के लिए भी जारी है! साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव- ये तीन बल्लेबाज पूरे सीजन रन बरसाते आए हैं, और अब रेस इतनी कसी हुई है कि आखिरी मैच तक नहीं कहा जा सकता कि कौन बनेगा रन किंग!

1. साई सुदर्शन - गुजरात टाइटन्स के साइलेंट किलर!
गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के युवा स्टार साई सुदर्शन ने इस सीजन में अपनी बैटिंग से सबका दिल जीत लिया। 14 मैचों में 679 रन, 52.2 की औसत और 155.4 के स्ट्राइक रेट के साथ वो फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं। उनके नाम एक शतक और 5 अर्धशतक भी दर्ज हैं।

Sai Sudharsan Shubman Gill

2. शुभमन गिल - कप्तानी का बोझ, मगर रन मशीन चालू!
गुजरात के ही कप्तान शुभमन गिल ने भी इस सीजन कमाल की कंसिस्टेंसी (Consistency) दिखाई है। उन्होंने अब तक 14 मैचों में 649 रन बनाए हैं, और उनका औसत 54.1 का रहा है- जो उनकी क्लास को दर्शाता है। 6 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं और स्ट्राइक रेट 156.4 बताता है कि उन्होंने सिर्फ टिक-टिक नहीं की, तबाही भी मचाई है।

3. सूर्यकुमार यादव - मुंबई का चमकता सितारा!
मुंबई इंडियंस के मिस्टर 360, सूर्यकुमार यादव ने सीजन के दूसरे हाफ में जो आग लगाई, उसने उन्हें सीधा टॉप-3 में पहुंचा दिया। 14 मैचों में 640 रन, 71.11 की हैरान करने वाली औसत और 167.97 का धमाकेदार स्ट्राइक रेट- सूर्या जब क्रीज पर होते हैं, तो सिर्फ रन नहीं, तमाशा होता है। उनके नाम भी 5 अर्धशतक हैं। अगर एलिमिनेटर में जीत दर्ज करके मुंबई आगे बढ़ती है तो मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

अब जब लीग स्टेज की जंग अपने अंतिम पड़ाव पर है, तो निगाहें क्वालीफायर 1, एलिमिनेटर और क्वालीफायर 2 के बाद 3 जून को होने वाले फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव- ये तीनों दिग्गज इस वक्त ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

IPL 2025 की रन मशीन का ताज उसी बल्लेबाज के सिर सजेगा, जो फाइनल की रात अपनी क्लास और कॉन्फिडेंस से मैदान पर राज करेगा। अब देखना ये है कि गुजरात और मुंबई फाइनल तक पहुंचती हैं या नहीं और अगर पहुंचती हैं तो कौन-सा बल्लेबाज इतिहास लिखेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+