IPL 2025: एक ही दिन में बदले ऑरेंज कैप और पर्पल कैप वाले खिलाड़ी, जानिए अब टॉप पर कौन?

IPL 2025: आईपीएल में चीजें पल भर में ही बदल जाती है और यही आज देखने को मिला है। गुजरात टाइटंस के दो प्लेयर्स अब तक ऑरेंज कैप और पर्पल प्लेयर्स की लिस्ट में टॉप थे और दोनों के पास ही कैप थी लेकिन एक ही दिन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

ऑरेंज कैप साई सुदर्शन के पास थी और पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के पास थी और अब दोनों का ही ताज छिन गया है। दोनों की जगह अन्य प्लेयर्स ने ली है। बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी ने जगह हासिल की है, गेंदबाजों की लिस्ट में आरसीबी का खिलाड़ी आ गया है।

ipl 2025

ऑरेंज कैप किसके पास? (IPL 2025)

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में सूर्यकुमार यादव चमके थे। वह धमाका करने में सफल रहे थे। लखनऊ के गेंदबाजों को सूर्या ने धोकर रख दिया और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। सूर्यकुमार यादव ने अपनी फिफ्टी 27 गेंदों में ही पूरी कर ली थी।

सूर्यकुमार यादव के 10 मैचों में अब 427 रन हैं। गुजरात के साई सुदर्शन के 8 मैचों में 417 न्र हैं। उनके पास आगे जाने का पूरा मौका है लेकिन फ़िलहाल तो सूर्या ने अपने पाँव वहां जमा दिए हैं। सूर्यकुमार यादव ने इस सीजन निरन्तरता दर्शाई है। हालांकि वह अर्धशतक सिर्फ 3 ही लगा पाए हैं। कुछ देर बाद कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फिफ्टी जड़कर 443 रनों के साथ सूर्या से ऑरेंज कैप छीन ली।

पर्पल कैप में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज (IPL 2025)

उधर आरसीबी से खेल रहे जोश हेजलवुड ने पर्पल कैप पर अपना कब्जा जमा लिया। हेजलवुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान प्रसिद्ध कृष्णा को पछाड़ने का काम किया। वह इस सीजन अपनी सटीक लाइन और लेंग्थ से गेंदबाजी कर रहे हैं।

प्रसिद्ध कृष्णा ने इस सीजन 8 मुकाबले खेलकर 16 विकेट हासिल किये हैं। हेजलवुड ने 10 मैचों में 18 विकेट हासिल किये हैं। इस तरह उन्होंने दो मुकाबले ज्यादा खेले हैं लेकिन कृष्णा का आंकड़ा पार करने में सफल रहे हैं। कृष्णा के पास अभी फिर से पर्पल कैप हासिल करने का मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+