जल्द होगा IPL के नए शेड्यूल और वेन्यू का ऐलान? एक सप्ताह के बाद फिर शुरू हो सकते हैं मुकाबले
IPL 2025 Suspended For One Week: आईपीएल 2025 को लेकर 9 मई यानी शुक्रवार को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) ने बड़ा फैसला लिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2025) के 18वें सीजन को शुक्रवार को अचानक स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स मैच हुआ था रद्द (IPL 2025 Suspended For One Week)
गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था। ऐसा धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में फ्लडलाइट बंद होने के बाद हुआ। आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा कि जम्मू में जारी रेड अलर्ट के आधार पर एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया।

पहलगाम में हुए हमले के बाद छिड़ी जंग?
भारतीय सेना ने कुछ दिन पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल हमले किए थे। जिनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के गढ़ शामिल हैं। ये हमले पहलगाम में हुए हमले के जवाब में किए गए थे जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर टूरिस्ट थे, इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच जंग का माहौल बना हुआ है।
आईपीएल 2025 को बीच में ही रोका गया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मौजूदा आईपीएल 2025 के शेष मैचों को तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए स्थगित करने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों से मीटिंग करने के बाद टूर्नामेंट के नए कार्यक्रम और आयोजन स्थलों के बारे में आगे की जानकारी उचित समय पर दी जाएगी। यह निर्णय आईपीएल संचालन परिषद के सभी अधिकारियों से बात करने के बाद ली गई है। ऐसी खबरें है कि जल्द ही आईपीएल के नए शेड्यूल और वेन्यू को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications