IPL 2025: न्यूजीलैंड का धुआंधार खिलाड़ी RCB में शामिल, 2 करोड़ का यह प्लेयर प्लेऑफ़ में मचाएगा तबाही

IPL 2025: आईपीएल में प्लेऑफ़ से पहले टीमों में बदलाव का दौर जारी है। कुछ खिलाड़ी अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से वापस जा रहे हैं और उनकी जगह नए प्लेयर्स के एंट्री देखने को मिल रही है। आरसीबी इस सीजन प्लेऑफ़ में जगह हासिल करने में सफल रही है।

इस बीच आरसीबी में भी एक प्लेयर की एंट्री हुई है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज को आरसीबी में शामिल कर लिया गया है और इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी गई है। इंग्लैंड के जैकब बेथल नेशनल टीम के साथ जुड़ने के लिए वापस जा रहे हैं।

IPL 2025

उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करना था, आरसीबी में टिम साइफर्ट को अपने साथ शामिल कर लिया है। जैकब बेथेल 24 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे और आईपीएल में इस सीजन उनका अभियान समाप्त हो जाएगा । वह 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ RCB के लीग चरण के मैच के बाद इंग्लैंड टीम से जुड़ने के लिए रवाना हो जाएंगे। उनका रिप्लेसमेंट 24 मई से प्रभावी माना जाएगा।

कीवी प्लेयर टिम साइफर्ट को टी20 क्रिकेट में खेलने का खासा अनुभव है, इसी वजह से आरसीबी ने उनको अपने साथ शामिल कर लिया है। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने कुल 66 मुकाबले खेलकर 1540 रन बनाए हैं। आरसीबी ने उनको 2 करोड़ रुपये में साइन किया है।

IPL 2025: आरसीबी को ख़िताब की उम्मीद

हर बार की तरह इस बार भी आरसीबी खिताबी जीत की तरफ देख रही है, उम्मीद की जा रही है कि इस बार वह अधूरा सपना पूरा हो जाएगा। टीम सॉलिड दिखाई दे रही है और प्रदर्शन में भी एक चिंगारी नज़र आई है।

IPL 2025: कोहली का चला है बल्ला

प्लेऑफ़ में जगह बना चुकी इस टीम के लिए विराट कोहली ने धांसू प्रदर्शन किया है, कोहली ने इस सीजन अब तक 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। उनके प्रदर्शन की वजह से ही आरसीबी ने नियमित अंतराल पर जीत दर्ज करते हुए टॉप चार में जगह हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+