IPL 2025: आईपीएल से पहले BCCI ने बदला एक खास नियम, टीमों के लिए गेम चेंजिंग फैसला
IPL 2025: आईपीएल का आगाज अब कुछ ही दिनों में होने जा रहा है। टीमों ने इसके लिए कमर कस ली है और धमाल मचाने के लिए तैयार है। दर्शकों को भी अपनी टीमों का मैच देखने का बेसब्री से इंतजार है। केकेआर और आरसीबी के बीच आईपीएल का पहला मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है और यह बीसीसीआई से जुड़ी है, इससे टीमों को खासा फायदा पहुँच सकता है। प्लेयर रिप्लेसमेंट को लेकर यह फैसला लिया गया है। टीमों की दिक्कतों को समझते हुए बोर्ड ने एक बड़ा नियम बदला है।

क्या है IPL 2025 का नया नियम
फ्रेंचाइजी अब अस्थायी रिप्लेसमेंट को साइन कर सकती हैं, यहां तक कि केवल एक मैच के लिए भी किसी प्लेयर को बतौर रिप्लेसमेंट बुलाया जा सकता है लेकिन यह कुछ शर्तों को भी शामिल किया गया है। पहले चोट या अन्य कारणों से प्लेयर बाहर होता था, तो रिप्लेसमेंट लाना होता था और वह सीजन तक टीम में होता था।
IPL 2025 के नये नियम की शर्तें
क्रिकबज के अनुसार अब इसमें बदलाव करते हुए अस्थायी तौर पर प्लेयर लाया जा सकता है लेकिन नियम सिर्फ विकेटकीपरों के लिए लागू होगा। अगर किसी टीम के पास कोई विकेटकीपर नहीं बचता है, तो टीम को अनसोल्ड विकेटकीपरों में से एक का चयन करे की अनुमति मिलेगी।यह देखना होगा कि वह प्लेयर बाहर हुए खिलाड़ी के बेस प्राइस से मेल खाता हो। अगर मूल प्लेयर फिट हो जाता है, तो इस अस्थायी खिलाड़ी को वापस रिलीज किया जा सकता है।
यहाँ एक और शर्त यह भी है कि रिप्लेसमेंट प्लेयर भारतीय ही हो सकता है, भले ही बाहर कोई विदेशी क्यों न हुआ हो। बीसीसीआई रजिस्टर्ड प्लेयर्स का पूल बनाने के लिए तैयार है, जिसमें उपलब्ध प्लेयर्स की सूची होगी। अगर किसी टीम को रिप्लेसमेंट प्लेयर की जरूरत होगी, तो इस पूल से चयन किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications