GT फैंस की रूह हिला देगी ये VIDEO! नेहरा के बच्चे फूट-फूटकर रोए, गिल की बहन की आंखें हुईं नम

Gujarat Titans vs Mumbai Indians, Eliminator: गुजरात टाइटंस (GT) का आईपीएल 2025 का सफर भले ही एक क्रिकेट मैच में खत्म हुआ हो, लेकिन उसकी चोट दिलों तक उतर गई। एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मिली हार के बाद मैदान में सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि परिवार और फैंस भी टूटते नजर आए।

जैसे ही मोहाली के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में आखिरी गेंद फेंकी गई और मुंबई ने जीत हासिल की। इस दौरान कैमरे ने जो कैद किया, वो हर GT फैन के लिए झकझोर देने वाला था।

Ashish Nehra Son Breaks Down

नेहरा के बेटे ने पिघला दिया दिल
गुजरात टाइटंस के हेड कोच आशीष नेहरा का बेटा और बेटी स्टैंड्स में फूट-फूटकर रोते नजर आए। इतना मासूम चेहरा और उस पर इतनी गहरी निराशा हर किसी का दिल दहला गई। आस-पास बैठे लोगों ने उसे संभालने की कोशिश की, लेकिन अपने पापा की टीम को हारते देखना उसके लिए शायद बर्दाश्त से बाहर था।

शुभमन गिल की बहन भी नहीं रोक पाईं आंसू
टीम के कप्तान शुभमन गिल की बहन शहनील गिल की आंखें भी नम हो गईं। स्टैंड्स में मौजूद अन्य गुजरात फैंस भी उदास नजर आए, लेकिन वो पल इतना भारी था कि हर कोई भावुक हो उठा। पूरे माहौल में एक अजीब सी खामोशी थी।


तीन लगातार हारों से टूटा ख्वाब
गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज के ज्यादातर हिस्से में टॉप पर रहकर डोमिनेशन दिखाया था, लेकिन लखनऊ, चेन्नई और अब मुंबई के खिलाफ लगातार तीन हार ने खिताबी सपना तोड़ दिया। टीम के फैंस और खिलाड़ियों के लिए ये एक झटका था, जो सीधा दिल पर लगा।

छूटी कैच और रोहित की तबाही बनी हार की वजह
मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की और फिर गुजरात को बैकफुट पर धकेल दिया। रोहित शर्मा को दो बार जीवनदान मिले। रोहित ने मौके को भुनाया और 81 रन ठोक दिए। जॉनी बेयरस्टो ने भी 47 रन की तेज पारी खेली और मुंबई का स्कोर 228/5 पहुंचा दिया।

गिल का जल्दी आउट होना बना टर्निंग पॉइंट
गुजरात की पारी की शुरुआत ही गलत कदम पर हुई। कप्तान शुभमन गिल पहले ही ओवर में पवेलियन लौट गए। हालांकि साई सुदर्शन (80) और वॉशिंगटन सुंदर (48) ने वापसी की कोशिश की, लेकिन जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने आखिरी ओवर्स में रन की धार रोक दी और मुंबई की जीत पक्की कर दी।

अब मुंबई भिड़ेगी पंजाब से
अब मुंबई इंडियंस रविवार, 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। लेकिन गुजरात की इस हार की गूंज शायद बहुत दिनों तक फैंस के दिलों में गूंजती रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+