IPL 2025 में DHONI खेलेंगे या नहीं? क्या CSK माही को करेगी रिटेन, सामने आई बड़ी अपडेट
IPL 2025 MS Dhoni Latest News: आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद से ही फैंस महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य की खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। धोनी रांची में परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया से दूर रहने वाले धोनी ने फैंस को आईपीएल को लेकर कयास लगाने पर मजबूर कर दिया है।
धोनी ने की टीम के साथ चर्चा
बीसीसीआई की आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ बैठक से कुछ दिन पहले क्रिकबज ने बताया कि धोनी ने सीएसके के मालिक एन श्रीनिवासन के साथ अपने आईपीएल भविष्य पर चर्चा की। रिपोर्ट के अनुसार धोनी का सीएसके के साथ बने रहना बीसीसीआई द्वारा दी जाने वाली रिटेंशन की संख्या पर निर्भर करता है।

धोनी का भविष्य रिटेंशन नियमों पर टिका
अगर बीसीसीआई फ्रैंचाइजी को पांच या छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है तो धोनी आईपीएल में खेलना जारी रख सकते हैं। साल 2018 में टीमों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति थी, लेकिन साल 2022 में यह संख्या घटाकर चार कर दी गई। आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन सीमा पर अंतिम निर्णय जल्द ही होने की उम्मीद है।
धोनी नहीं होंगे पहली पसंद
अगर वह खेलने का फैसला करते हैं तो निस्संदेह धोनी को CSK द्वारा रिटेन किया जाएगा। फ्रैंचाइज़ी नीलामी से पहले अपने स्टार खिलाड़ी को रिलीज़ नहीं करेगी। हालांकि, धोनी सीएसके की पहली या दूसरी पसंद नहीं हो सकते हैं। साल 2022 में रवींद्र जडेजा सीएसके की पहली पसंद थे, उसके बाद धोनी थे। जडेजा ने उस सीजन की शुरुआत से पहले कप्तान का पद भी संभाला था।
धोनी खेल सकते हैं आईपीएल 2025
धोनी आईपीएल 2022 के दौरान कप्तान के रूप में लौटे और आईपीएल 2023 में फिर से सीएसके का नेतृत्व किया। धोनी के नेतृत्व में सीएसके ने बारिश के कारण तीन दिनों तक चले फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराकर एक और खिताब जीता। खिताब जीतने के बावजूद धोनी ने तुरंत संन्यास नहीं लिया। उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दी और उस सीजन के बाद संन्यास लेने के संकेत दिए। फिर भी रिपोर्ट्स बताती हैं कि वह बीसीसीआई के रिटेंशन नियमों के आधार पर खेलना जारी रख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications