IPL 2025: 5 खिलाड़ी जिन्हें जरूरत से ज्यादा मिल गया पैसा! ऑक्शन में खरीदते तो शायद सस्ते मिल जाते

IPL Retention 2025, expensive players: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले बीसीसीआई ने 31 अक्टूबर तक टीमों से अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट मांगी थी। आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों ने खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी है। हर टीम ने अगले सीजन के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिटेन किया है। जबकि कुछ टीमों ने अपने पर्स को मेगा ऑक्शन के लिए बचा रखा है। आइए नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर जिन्हें रिटेंशन में जरूरत से ज्यादा पैसा दिया गया है।

रवींद्र जडेजा

रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा का भी नाम शामिल है। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अपने साथ बनाए रखने के लिए 18 करोड़ रुपये की राशि दी है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रवींद्र जडेजा ने टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में जडेजा को रिलीज किया जाता तो वह ऑक्शन में चेन्नई को इससे कम दाम में मिल सकते थे।

IPL 2025 1

ध्रुव जुरेल

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने ध्रुव जुरेल को मोटी रकम में रिटेन किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जुरेल को आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बहुत अधिक अवसर नहीं मिले हैं, जिसका मुख्य कारण संजू सैमसन की मौजूदगी है। 27 आईपीएल मैचों में केवल 347 रन बनाने और अक्सर बेंच पर बैठने वाले जुरेल को इतना पैसा देना टीम की रणनीति हो सकती है।

मयंक यादव

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 11 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर रिटेन किया है। यह सैलरी पिछले सीजन में उनकी 20 लाख रुपये की सैलरी से काफी ज्यादा है। आईपीएल 2024 में केवल चार मैचों में भाग लेने और फिर चोट के कारण बाहर रहने के बावजूद उन पर काफी निवेश किया गया है।

अक्षर पटेल

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अक्षर पटेल को 16.5 करोड़ की रकम से रिटेन किया है। अगर दिल्ली को अक्षर पटेल को रिलीज करती तो शायद ऑक्शन में अक्षर पटेल उन्हें सस्ते में मिल सकते थे।

कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कुलदीप यादव को 13.5 करोड़ की रकम से रिटेन किया है। कुलदीप यादव पिछले कुछ सीजन से दिल्ली के साथ दो करोड़ के बेस प्राइज के साथ जुड़े हुए थे। ऐसे में अगर कुलदीप यादव को रिलीज किया जाता तो शायद ऑक्शन में वह 5 से 6 करोड़ में फिर से दिल्ली के पास आ सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+