RCB को छोड़ अब CSK के लिए खेलेंगे Virat Kohli? मेगा ऑक्शन से पहले सामने आई बड़ी सच्चाई
IPL 2025 Mega AuctionVirat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अब टी-20 वर्ल्ड कप में धूम मचाने को तैयार हैं। विराट कोहली ने हाल ही में आईपीएल में जबर्दस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2024 में विराट कोहली के सिर पर ऑरेंज कैप का ताज रहा था। विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 741 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी।
आरसीबी को चैंपियन बनाने का है सपना
विराट कोहली के दमदार प्रदर्शन के बावजूद भी उनकी टीम रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु आईपीएल में एलिमिनेटर मुकाबले से आगे नहीं बढ़ सकी। आरसीबी अब तक आईपीएल में एक भी खिताब नहीं जीत सकी है। विराट कोहली ने एक पुरानी इंटरव्यू में कहा था कि वह आरसीबी को आईपीएल में चैंपियन बनाना चाहते हैं। लेकिन उनका यह सपना अब तक साकार नहीं हुआ है।

क्या आरसीबी को छोड़ देंगे कोहली
अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन किया जाना है। मेगा ऑक्शन से पहले कई खिलाड़ियों को लेकर सस्पेंस बरकार है। ऐसे में सोशल मीडिया पर विराट कोहली को लेकर कुछ बातें चल रही है। कुछ फैंस सोशल मीडिया के जरिए लिख रहे हैं कि विराट कोहली अगले साल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ जाएंगे। हालांकि, ऐसी कोई भी अपडेट अब तक सामने नहीं आईं। लिहाजा माना जा सकता है कि फैंस द्वारा कही जा रही सारी बातें फेक हो सकती हैं।
आरसीबी करेगी कोहली को रिटेन
विराट कोहली ने आईपीएल को लेकर साफ कहा था कि वह रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के अलावा किसी और टीम की तरफ से इस टूर्नामेंट को नहीं खेलना चाहते हैं। ऐसे में विराट कोहली जब तक आईपीएल खेलेंगे तब तक वह आरसीबी का ही हिस्सा रहेंगे। अगले साल यानी कि आईपीएल 2025 के दौरान भी विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम रिटेन करेगी। विराट कोहली ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत आरसीबी से की थी और वह इसकी समाप्ति भी इसी टीम के साथ करना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications