Rishabh Pant पर छप्पर फाड़कर बरसा पैसा, लखनऊ के नवाब बने पंत, मिले इतने करोड़

IPL 2025 Mega Auction Rishabh Pant: ऋषभ पंत को लेकर नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लुरु के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इसके सनराइजर्स हैदराबाद ने भी पंत पर बोली लगाई। लेकिन 20 करोड़ आते-आते हैदराबाद पीछे हट गई। अंत में पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ में खरीदा।

वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये तय किया हुआ था। आईपीएल 2024 में पंत दिल्ली कैपिटल्स की टीम के कप्तान थे। लेकिन इस खिलाड़ी को दिल्ली ने रिटेन नहीं किया था।

ऋषभ पंत ने अपने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल में खेला था। पंत ने कप्तान के रूप में भी टीम का नेतृत्व किया और बतौर कप्तान वह काफी सफल भी रही है।

आईपीएल में शानदार रहा है रिकॉर्ड

ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपने करियर के दौरान 3,000 से अधिक रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत लगभग 36 के आसपास है, जो एक अच्छे आंकड़े के रूप में देखा जाता है। पंत का स्ट्राइक रेट भी 145-150 के बीच रहा है, जो उनके आक्रामक बल्लेबाजी की ओर इशारा करता है। पंत ने 2020 आईपीएल सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें उन्होंने 34.5 की औसत से 343 रन बनाए।

कर चुके हैं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी

साल 2021 में ऋषभ पंत ने 15 मैचों में 419 रन बनाए और टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। पंत ने 2022 सीज़न में भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली थी, और उनके नेतृत्व में टीम ने अच्छे परिणाम हासिल किए थे, हालांकि 2022 में टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+