इस खिलाड़ी के साथ वो हुआ जो किसी ने सोचा नहीं था, ऑक्शन में हो गया 13 करोड़ का नुकसान, दिल्ली ने कर दिया खेल
IPL 2025 Mega Auction Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2025 में एक नई टीम दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। दिल्ली ने उन्हें 11 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था, लेकिन इस बार उनकी कीमत में बड़ी गिरावट आई है, और उन्हें 13 करोड़ रुपये कम मिले हैं।
दिल्ली के लिए खेलेंगे स्टार्क
इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स ने स्टार्क को खरीदने की शुरुआत की थी, लेकिन 10 करोड़ रुपये पर उन्होंने अपनी बोली रोक दी। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बोली की जंग हुई, जिसमें दिल्ली ने बाजी मारी। ऐसे में मिचेल स्टार्क पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल खेलेंगे, जबकि इससे पहले वह आरसीबी और केकेआर के लिए खेल चुके हैं।

केकेआर को बनाया था चैंपियन
मिचेल स्टार्क ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इस सीजन में 17 विकेट हासिल किए और उनके प्रदर्शन ने उन्हें एक प्रमुख गेंदबाज बना दिया। खासकर आईपीएल 2024 के फाइनल में, जब स्टार्क ने पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट कर केकेआर की जीत की दिशा तय की।
बड़े मैच के खिलाड़ी हैं स्टार्क
हालांकि, पिछले सीजन में उनका इकॉनमी रेट 10.61 था, जो काफी अधिक माना जाता है, फिर भी स्टार्क पर इस सीजन में भरोसा बरकरार रहा। इसका कारण उनका बड़े मैचों में प्रदर्शन रहा, जहां उन्होंने अपनी क्षमता को साबित किया। फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 3 ओवर में केवल 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जो उनकी धारदार गेंदबाजी का उदाहरण था। स्टार्क की इस शानदार गेंदबाजी को देखते हुए उनके ऊपर टीम का विश्वास और मजबूत हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications