MS Dhoni या किंग कोहली 'सिंघम' को आखिर कौन है पसंद? अजय देवगन ने 'हिटमैन' को लेकर भी कही ये बात

Ajay Devgan On MS Dhoni and Rohit Sharma: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की पांचवी कड़ी सिंघम अगेन को फैंस को ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस बीच अजय देवगन ने विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अपनी दिल की बात कही है। एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन से क्रिकेट को लेकर सवाल किया गया।

Dhoni या किंग कोहली 'सिंघम' को आखिर कौन है पसंद?

एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए अजय देवगन ने कहा कि रोहित शर्मा और विराट कोहली व्यक्तिगत रूप से अद्भुत हैं, मुझे दोनों बहुत पसंद हैं। लेकिन मेरे सर्वकालिक पसंदीदा एमएस धोनी और रोहित शर्मा हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी मुझे काफी अच्छे लगते हैं। धोनी मेरे फेवरेट क्रिकेटर हैं और मुझे उन्हें खेलते हुए देखना काफी पसंद है।

Ajay Devgan 1

रोहित शर्मा और विराट कोहली हैं कमाल के क्रिकेटर

रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी हैं। कोहली ने वनडे, टेस्ट और टी20 क्रिकेट में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनका रन बनाने का औसत विश्व में सबसे अच्छा है, और वे कई मैचों में भारत के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। विराट ने भारत के कप्तान के रूप में भी शानदार प्रदर्शन किया। उनकी कप्तानी में भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला।

अजय को पसंद हैं धोनी

अजय देवगन धोनी को पसंद करते हैं और उनके ऐसा करने के पीछे कई वजह भी हो सकती है। धोनी ने साल 2004 में बांगलादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। साल 2007 में, धोनी को भारत की कप्तानी सौंपी गई। इसके बाद उन्होंने भारतीय टीम को 2007 में टी-20 विश्व कप का विजेता बनाया। धोनी ने भारतीय टीम को 28 साल बाद साल 2011 में वनडे विश्व कप की ट्रॉफी दिलाई। यह उनके करियर का सबसे बड़ा पल था। फाइनल में उन्होंने नाबाद 91 रन बनाए, जो निर्णायक साबित हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+