आखिर कौन हैं मुंबई के विस्फोटक खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड, नहीं देखा जाता गरीबों का दर्द, करती हैं ये काम

IPL 2025, Will Jacks: आईपीएल 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की। हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 162 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। मुंबई के लिए विल जैक्स ने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए अहम योगदान दिया। जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

हार्दिक ने की विल जैक्स की तारीफ (IPL 2025, Will Jacks)

हैदराबाद के खिलाफ विल जैक्स ने गेंदबाजी में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं 26 गेंदों में 36 रन बनाकर मुंबई की जीत की नींव रखी। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद विल जैक्स की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- जैक्स की खूबसूरती यही है, वो एक बेहतरीन फील्डर है और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकता है। आईपीएल मैचों में विल जैक्स को उनकी गर्लफ्रेंड स्टेडियम से सपोर्ट करती नजर आती हैं।

IPL 1

कौन हैं विल जैक्स की गर्लफ्रेंड

मुंबई इंडियंस के लिए दमदार प्रदर्शन करने के बाद से ही विल जैक्स चर्चाओं में हैं। विल जैक्स की बल्लेबाजी देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। इस बीच विल जैक्स की गर्लफ्रेंड भी चर्चाओं में आ गई है। विल जैक्स की गर्लफ्रेंड का नाम एना ब्रूमवेल है। 25 साल की एना ब्रूमवेल लंदन में रहती हैं और वहीं पढ़ाई भी करती हैं। विल जैक्स और एना ब्रूमवेल लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए मसीहा हैं ब्रूमवेल

विल जैक्स की गर्लफ्रेंड पढ़ाई के साथ-साथ लोगों की मदद करने के लिए भी काफी आगे रहती हैं। गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए वह एक एनजीओ में काम करती हैं। इसके साथ ही वह बच्चों की पढ़ाई को भी बढ़ावा देती हैं। वह जिस एनजीओ में काम करती हैं उसका मकसद ही बच्चों की पढ़ाई को बढ़ावा देना है। इसके अलावा गरीब लोगों की मदद करना भी उस एनजीओ का मकसद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+