मैच से पहले ही CSK को लग गया सबसे बड़ा झटका, RCB की होगी बल्ले-बल्ले! मैच विनर खिलाड़ी बाहर
IPL 2025 Matheesha Pathirana: श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 में होने वाले दूसरे मैच से बाहर हो गए हैं। सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग मैच से पहले प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मथीशा पथिराना अभी भी चोट से उबर रहे हैं और उसके मैच में हिस्सा लेने की संभावना नहीं है। मथीशा पथिराना के चेन्नई में होने से धोनी की टीम को जहां नुकसान होगा तो वहीं आरसीबी की बल्ले-बल्ले होने की उम्मीद है।
मुंबई के खिलाफ नहीं खेल पाए थे मथीशा पथिराना (IPL 2025 Matheesha Pathirana)
इससे पहले मथीशा पथिराना मुंबई इंडियंस के खिलाफ सीएसके के सीजन के पहले मैच में भी नहीं खेल पाए थे। फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। पथिराना ने आईपीएल 2024 के दौरान अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था, लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण उनका सीजन उम्मीद के मुताबिक छोटा हो गया। आईपीएल 2025 के दौरान चेन्नई की टीम को अपने इस युवा गेंदबाज से खासी उम्मीदें होंगी।

मथीशा पथिराना को मिले थे 13 करोड़
मथीशा पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के लिए 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। मथीशा पथिराना उन पांच खिलाड़ियों में से एक हैं जिन्हें सीएसके ने आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया था। लिहाजा मथीशा पथिराना पर चेन्नई की टीम को काफी भरोसा है। यही वजह है कि उनकी गैर मौजूदगी चेन्नई की परेशानी बढ़ा सकती है।
चेपॉक में आरसीबी का खराब प्रदर्शन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का चेपॉक यानी एमए चिदंबरम स्टेडियम में निराशाजनक रहा है। इस मैदान पर आरसीबी की टीम ने साल 2008 के बाद से कोई भी जीत हासिल नहीं की है। लेकिन इस बार रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका होगा। आरसीबी के ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या इस मैदान पर सीएसके के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications