LSG vs SRH: लखनऊ के मैदान पर मचा बवाल, दिग्वेश राठी-अभिषेक शर्मा में भयंकर लड़ाई, जानें फिर क्या हुआ?
IPL 2025, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad: लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सोमवार यानी 19 मई को एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच के दौरान लखनऊ के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा के बीच झड़प भी देखने को मिली। अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद दोनों ही खिलाड़ियों के बीच मैदान पर जोरदार बहस देखने को मिली।
दिग्वेश राठी से भिड़ गए अभिषेक शर्मा (IPL 2025, Lucknow Super Giants vs Sunrisers Hyderabad)
दिग्वेश राठी ने हैदराबाद के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी की और टीम को दूसरा और तीसरा विकेट दिलाया। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट किया, जो 59 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यह विकेट मैच में अहम था क्योंकि अभिषेक शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और उनकी साझेदारी हैदराबाद के लिए बहुत अहम थी। लेकिन अभिषेक जैसे ही आउट हुए वह दिग्वेश राठी से मैदान में ही भिड़ गए।

दिग्वेश और अभिषेक में जोरदार बहस
जैसे ही दिग्वेश ने अभिषेक का विकेट लिया, उन्होंने अपनी खुशी को एक खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। दिग्वेश ने नोटबुक सेलिब्रेशन किया, वह इस आईपीएल में लगातार इस तरह की सेलिब्रेशन करते रहे हैं। जिसके लिए उन पर फाइन भी लगाया जा चुका है। लेकिन अभिषेक शर्मा को यह सेलिब्रेशन पसंद नहीं आया और उन्होंने दिग्वेश से बहस शुरू कर दी। इस बहस के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच माहौल थोड़ी गर्म हो गई।
ईशान किशन को भी भेजा पवेलियन
हालांकि, कप्तान ऋषभ पंत और अंपायरों ने बीच-बचाव किया और दोनों खिलाड़ियों को शांत कराया। इसके बाद मैच फिर से सामान्य हो गया। हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन इसके बाद टीम को जीत की ओर ले जा रहे थे। लेकिन किशन को बोल्ड कर दिग्वेश ने एक बार फिर लखनऊ को मैच में वापसी कराई। किशन को आउट करने के बाद दिग्वेश ने एक बार फिर नोटबुक सेलिब्रेशन किया।












Click it and Unblock the Notifications