IPL 2025 का सबसे विस्फोटक खिलाड़ी प्लेइंग इलेवन से बाहर! अचानक बिगड़ी बेटी की तबीयत
IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans: आईपीएल 2025 में शनिवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है। लखनऊ ने अपने होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम के लिए इस मुकाबले में विस्फोटक ओपनर मिचेल मार्श नहीं खेल रहे हैं।
मिचेल मार्श प्लेइंग इलेवन से बाहर (IPL 2025 Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans)
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस के दौरान पुष्टि की है कि मिचेल मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं। टॉस के दौरान पंत ने बताया कि मिचेल मार्श को निजी मामलों का ध्यान रखना है और इसलिए वह शुभमन गिल की टीम के खिलाफ मैच से बाहर रहेंगे। दरअसल, मिचेल मार्श की बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, जिस कारण वह इस मुकाबले में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

हिम्मत सिंह को मिली टीम में जगह
यह पूछे जाने पर कि क्या प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव हुआ है, पंत ने कहा कि मिचेल मार्श की जगह हिम्मत सिंह को शामिल किया गया है। मार्श की बेटी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह उसकी देखभाल कर रहे हैं। मिचेल मार्श का उपलब्ध न होना लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए झटका है, क्योंकि उन्होंने अब तक टीम के लिए लगातार ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। मार्श ने पांच मैचों में 72, 52, 0, 60 और 81 के स्कोर दर्ज किए हैं, जिसमें कुल 245 रन शामिल हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्सः एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), हिम्मत सिंह, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, रवि बिश्नोई।
गुजरात टाइटंसः साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अरशद खान, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज।












Click it and Unblock the Notifications