LSG vs GT: गुजरात की हार के सबसे बड़े विलेन बने ये दो खिलाड़ी, टीम का बेड़ा कर दिया गर्क
IPL 2025 LSG vs GT: गुजरात टाइटंस के विजय रथ को लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम रोकने में सफल रही है। शनिवार को दिन के पहले मैच में लखनऊ ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत हासिल की। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एडेन मार्करम और निकोलस पूरन की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी ने मैच का पूरा रुख ही बदल दिया। खासकर पूरन ने सिर्फ 34 गेंदों में 61 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
लखनऊ को मिली जीत (IPL 2025 LSG vs GT)
एडन मार्करम ने भी शानदार क्लास दिखाते हुए कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 31 गेंदों पर 58 रन बनाए। जिसमें 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी खराब नहीं थी। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में थोड़ी कमी रह गई, खासकर डेथ ओवर्स में गेंदबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड बने हार के विलेन
गुजरात टाइटंस को कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने महज 73 गेंदों में 120 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद जोस बटलर और शेरफाने रदरफोर्ड से बड़े स्कोर की उम्मीद थी। अगर ये दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बनाते तो फिर गुजरात आसानी से 200 के पार पहुंच जाती। लेकिन ऐसा नहीं हो सका और गुजरात की टीम 180 तक ही पहुंच पाई।
मोहम्मद सिराज ने किया निराश
गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए, जबकि राशिद और वाशिंगटन को एक-एक विकेट मिला। लेकिन मोहम्मद सिराज शुरुआती ओवर में विकेट चटकाने में नाकाम रहे, जिस कारण गुजरात की टीम जीत दर्ज करने में सफल नहीं हो सकी। हालांकि, वाशिंगटन सुंदर ने डेविड मिलर को बोल्ड कर गुजरात को चौथी सफलता दिलाई। मिलर 11 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications