IPL 2025 Points Table: समाप्ति पर CSK और RR का सफर! अब प्लेऑफ की रेस में कौन-कौन बचा है?
IPL 2025 Latest Points Table: आईपीएल 2025 अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। जैसे-जैसे लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने की ओर बढ़ रहे हैं, वैसे-वैसे प्लेऑफ की रेस और ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। जहां कुछ टीमें लगभग सेफ ज़ोन में पहुंच चुकी हैं।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) का सफर अब लगभग खत्म माना जा रहा है। अब सवाल ये है कि टॉप 4 की रेस में किसका पलड़ा भारी है और कौन फिसल सकता है?

1- गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)
शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अब तक के सीजन में सबसे बैलेंस और फॉर्म में दिखी टीम है। 8 में से 6 मैच जीतकर 12 पॉइंट्स और शानदार +1.104 नेट रन रेट के साथ टॉप पर हैं। दो और जीत से प्लेऑफ में क्वालिफाई करना तय होगा।
2- दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
अक्षर पटेल की अगुवाई में लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर दिल्ली ने 12 पॉइंट्स और मजबूत रन रेट हासिल किया है। 6 जीत के साथ सेमीफाइनल प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है टीम। बैलेंस स्क्वॉड और कॉन्फिडेंट मोमेंटम बना हुआ है।
3- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
धीमी शुरुआत के बाद टीम ने जबरदस्त वापसी की है। 9 मैचों में 6 जीत और +0.482 रन रेट के साथ टॉप 4 में जगह बनाई है। एक-दो जीत और टीम प्लेऑफ की तस्वीर साफ कर देगी।
4- मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
5 जीत और शानदार +0.673 रन रेट के साथ मुंबई फिलहाल सेफ जोन में है। लेकिन एक हार उन्हें खतरनाक ज़ोन में ला सकती है। अगले मैच निर्णायक होंगे।
5- पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
PBKS ने इस सीज़न में स्थिरता (Consistency) दिखाई है। 5 जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से कायम हैं। विदेशी खिलाड़ियों का परफॉर्म करना बाकी है, जो आगे के मैचों में गेम बदल सकता है।
6- लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG)
10 अंकों के साथ अभी रेस में है लेकिन नेट रन रेट (-0.054) थोड़ा निगेटिव है। उन्हें न सिर्फ जीतने की जरूरत है, बल्कि बड़ी जीत चाहिए। अब हर मुकाबला 'करो या मरो' जैसा होगा।
7- कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
सिर्फ 3 जीत के साथ अब तक निराशाजनक प्रदर्शन रहा है। प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा हैं लेकिन अब एक भी हार मंज़ूर नहीं।
8- सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
6 हार और -1.103 के बेहद खराब NRR ने SRH को प्लेऑफ से काफी दूर कर दिया है। अब हर मैच जीतने के साथ-साथ दूसरी टीमों की हार पर भी निर्भर रहना होगा। वापसी की राह मुश्किल है।
9- राजस्थान रॉयल्स (RR)
सिर्फ 2 जीत के साथ लगभग प्लेऑफ की रेस से बाहर हैं। नेट रन रेट भी -0.625 पर है, जो उनके लिए बड़ा नुकसान है। अब बाकी बचे मैच सिर्फ सम्मान बचाने वाले होंगे।
10- चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
CSK का इस सीजन में प्रदर्शन उम्मीद से बहुत नीचे रहा। 9 में से 7 मैच हारने के बाद प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हैं। बस गणितीय संभावना बची है, वो भी दूसरों पर निर्भर।












Click it and Unblock the Notifications