IPL 2025: काव्या मारन ने खोजा नायाब 'हीरा', जानिए कौन हैं अनिकेत वर्मा, ऑक्शन में मिले सिर्फ इतने पैसे
IPL 2025, Aniket Verma: अनिकेत वर्मा ने आईपीएल 2025 के पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया था। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के खिलाफ भी अपनी ताकत साबित की। अनिकेत ने अपनी बैटिंग से फैंस का दिल जीत लिया। हैदराबाद के लिए अनिकेत वर्मा ने 41 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने 163 रन बनाए।
कौन हैं अनिकेत वर्मा (IPL 2025, Aniket Verma)
झांसी में जन्मे और मध्य प्रदेश से खेलने वाले अनिकेत ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्काउट्स का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने भोपाल लेपर्ड्स के लिए छह मैचों में 273 रन बनाए, जिसमें 41 गेंद पर 123 रन की पारी शमिल है। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 छक्के लगाए थे। यही वजह है कि हैदराबाद ने उन्हें अपने साथ जोड़ने का मन बनाया और टीम का यह फैसला सही भी साबित हुआ।

छोटी उम्र में उठ गया था सिर से मां का साया
छोटे सी उम्र में अपनी मां को खोने के बाद उनके चाचा अमित वर्मा ने उन्हें सहारा दिया और क्रिकेट में उनकी निखार के लिए मार्गदर्शन किया। रेलवे यूथ क्रिकेट क्लब में नंदजीत सर और अंकुर एकेडमी में ज्योतिप्रकाश त्यागी से ट्रेनिंग लेने के बाद, उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से क्रिकेट में पहचान बनाई। अनिकेत अंडर-23 लेवल पर भी कमाल की बल्लेबाजी की थी। हैदराबाद ने ऑक्शन में अनिकेत को 30 लाख रुपये में रिटेन किया था।
दिल्ली कैपिटल्सः जैक फ्रेजर मैकगर्ग, फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयरः करुण नायर, अशुतोष शर्मा, समीर रिजवी, डेनोवान फरेरा, त्रिपुराना विजय।
सनराइजर्स हैदराबादः ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), जीशान अंसारी, हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी।
इम्पैक्ट प्लेयरः सचिन बेबी, ईशान मलिंगा, सिमरजीत सिंह, एडम जैम्पा, वियान मुल्डर।












Click it and Unblock the Notifications