IPL 2025: केएल राहुल ने ठुकराई टीम की कप्तानी! जानिए कौन होगा दिल्ली का नया कप्तान?

IPL 2025 Delhi Capitals, KL Rahul: टीम इंडिया के स्पिन ऑलराउंडर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अक्षर पटेल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के अगले कप्तान हो सकते हैं। आईएएनएस के अनुसार फ्रैंचाइज़ ने केएल राहुल को टीम का कप्तान बनाने पर विचार किया था, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया। इससे पहले केएल राहुल पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।

कप्तान नहीं बनना चाहते हैं केएल राहुल (Delhi Capitals, KL Rahul)

आईपीएल में अब तक केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। केएल राहुल के मना करने के बाद अक्षर पटेल को आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाए जाने की संभावना है। पिछले कुछ सालों से अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में टीम उन पर भरोसा जता सकती है।

IPL 2025 1

हैरी ब्रूक ने वापस लिया नाम

बतौर कप्तान केएल राहुल ने 64 आईपीएल मैचों में 31 जीत और 31 हारे हैं। वह लीग इतिहास में संयुक्त रूप से आठवें सबसे ज़्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान हैं। दिल्ली की टीम से हैरी ब्रूक ने पहले ही नाम वापस ले लिया है। वह आईपीएल 2025 में भी टीम के साथ नहीं जुडेंगे। उन्होंने आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया।

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम

केएल राहुल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, करुण नायर, फाफ डु प्लेसिस, डोनोवन फेरेरा, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, दर्शन नालकंडे, विप्रज निगम, अजय मंडल, मनवंत कुमार, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, अक्षर पटेल, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+