KKR vs RCB: IPL 2025 के पहले मैच पर मंडराया बड़ा खतरा! फैंस के लिए बुरी खबर, क्या रद्द हो जाएगा मुकाबला?
IPL 2025 KKR vs RCB, Kolkata Weather Report: आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार 22 मार्च को ओपनिंग सेरेमनी के साथ शुरू होने के लिए तैयार है। कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डन्स में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला जाना है। लेकिन अब मैच से ठीक 24 घंटे पहले अब कोलकाता से एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे जानकर फैंस को बड़ा झटका लग सकता है।
क्या रद्द हो जाएगा पहला मैच (IPL 2025 KKR vs RCB, Kolkata Weather Report)
कोलकाता में मौजूदा समय काफी तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 से 22 मार्च, 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने के साथ गरज के साथ तूफान आने की संभावना भी है। अगर मौसम ऐसा रहता है तो कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला यह मुकाबला रद्द किया जा सकता है।

ओपनिंग सेरेमनी से पहले बारिश
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी से पहले बारिश की संभावना को देखते हुए शुक्रवार को ईडन गार्डन्स को ढक दिया गया है। श्रेयस घोषाल, करण औजला और दिशा पटानी अपनी परफॉर्मेंस से ओपनिंग सेरेमनी को यादगार बनाने को तैयार हैं। सीजन का पहला मैच केकेआर का सामना आरसीबी से शाम 7:30 बजे होगा। नए कप्तान अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में केकेआर अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार है और ट्रॉफी को अपने हाथों में रखने की उम्मीद कर रहा है।
केकेआर ने पिछले साल जीता था खिताब
केकेआर ने पिछले साल श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीता था। लेकिन इस सीजन से पहले मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में चले गए हैं। दूसरी तरफ आरसीबी एक बार फिर अपना पहला खिताब जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी इस साल ट्रॉफी का सूखा खत्म करना चाहेगी।
पिच से किसे होगा फायदा
कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट की बात करें तो इस मैदान की पिच शुरुआत में गेंदबाजों को मदद करती रही है। खासकर तेज गेंदबाजों और स्विंग गेंदबाजों के लिए बारिश के बाद यह पिच मददगार होगी। बारिश के कारण पिच थोड़ी गीली हो सकती है और हवा की मदद से गेंद स्विंग हो सकती है। लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच पर दरारें पड़ने लगती हैं, और बल्लेबाजों के लिए शॉट्स खेलना थोड़ा आसान हो जाता है। खासकर स्पिनरों को बाद में खेल में ज्यादा मदद मिलती है, जब पिच थोड़ी सूखी हो जाती है।












Click it and Unblock the Notifications