IPL 2025: फिल सॉल्ट ने चौके-छक्के जड़ तोड़ा SRK का दिल! जानिए कौन हैं अप्सरा सी दिखने वाली उनकी लेडी लव?
IPL 2025, Phil Salts Girlfriend: आईपीएल 2025 के पहले मैच में अपनी पुरानी टीम के खिलाफ फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। फिल सॉल्ट पिछले साल तक केकेआर के लिए इस तरह की बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन इस सीजन केकेआर के होम ग्राउंड पर फिल सॉल्ट ने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ पहले ही मैच में अर्धशतक जमाने में सफलता हासिल की।
फिल सॉल्ट ने जड़ा अर्धशतक (IPL 2025, Phil Salts Girlfriend)
केकेआर के सह मालिक और बॉलीवुड के किंग खान फिल सॉल्ट की बल्लेबाजी के दौरान परेशान नजर आये। पिछली बार तक उनकी बल्लेबाजी पर तालियां बजाने वाले शाहरुख खान इस बार हर शॉट के बाद और मायूस होते नजर आये। फिल सॉल्ट ने मैदान के चारों और चौके-छक्कों की बारिश कर शाहरुख खान का दिल तोड़ने का काम किया।

कोहली के साथ निभाई 95 रनों की साझेदारी
आरसीबी (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) को फिल सॉल्ट का अहम विकेट वरुण चक्रवर्ती ने नौवें ओवर में लिया। फिल सॉल्ट ने विराट कोहली के साथ मिलकर आरसीबी को एक मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच 95 रनों की शानदार साझेदारी हुई थी। सॉल्ट ने 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अंत में उन्हें चक्रवर्ती ने पवेलियन भेज दिया।
लेकिन सॉल्ट ने आउट होने से पहले टीम के लिए अपना काम कर दिया था।
कौन हैं फिल सॉल्ट की लेडी लव
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल सॉल्ट की गर्लफ्रेंड का नाम एबी मैक्लेवेन है। सॉल्ट साल 2020 से ही एबी मैक्लेवेन को डेट कर रहे हैं। सॉल्ट और एबी मैक्लेवेन पहली बार साल 2020 में मिले। इसके बाद से वह लगातार एक साथ हैं। सॉल्ट की गर्लफ्रेंड एबी मैक्लेवेन मैक्लेवेन को ट्रेवलिंग करना काफी पसंद है। वह अक्सर सॉल्ट के साथ विदेशी दौरों पर नजर आती रहती हैं। खूबसूरती में वह कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी मात देती रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications