IPL 2025: BCCI की जुर्माना प्रीमियर लीग में फंसे 5 खिलाड़ी, Fine लिस्ट में इस प्लेयर का नाम सबसे ऊपर

IPL 2025 में जहां एक तरफ़ चौकों-छक्कों की बारिश हो रही है, वहीं दूसरी ओर जुर्मानों की बौछार भी कम नहीं है। खिलाड़ियों की एक पल की गलती उन्हें लाखों में पड़ रही है। इस सीजन अब तक 5 बड़े नाम BCCI की फाइन लिस्ट में दर्ज हो चुके हैं। कोई ओवर रेट से फंसा, तो किसी का सेलिब्रेशन गले की फांस बन गया।

हार्दिक पंड्या - स्लो ओवर रेट के लिए कटे ₹12 लाख
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या पर मैच के दौरान तय समय में ओवर पूरे न करने के कारण ₹12 लाख का जुर्माना लगाया गया। ये उनके सीजन का पहला अपराध था, इसलिए उन्हें न्यूनतम फाइन झेलना पड़ा।

5 Players Fined by BCCI

ऋषभ पंत- कप्तानी में हुई देरी, कीमत चुकानी पड़ी
लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत भी स्लो ओवर रेट के जाल में फंसे। पंत पर भी ₹12 लाख का फाइन लगाया गया। पंत के लिए ये जुर्माना बतौर कप्तान IPL में कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस सीजन में ये उनकी पहली गलती रही।

रियान पराग - यंग कप्तान की बड़ी चूक
राजस्थान रॉयल्स की कमान संभाल रहे रियान पराग भी BCCI के रडार पर आ गए। ओवर रेट में देरी के चलते उन्हें भी ₹12 लाख का दंड भुगतना पड़ा। बतौर नए कप्तान, ये पराग के लिए शुरुआती सबक रहा।

ईशांत शर्मा - मैदान पर गुस्सा पड़ा भारी
गुजरात टाइटन्स के अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा ने मैदान पर आक्रामक रवैया अपनाया, जो आचार संहिता के खिलाफ गया। उन्हें लेवल 1 का दोषी पाया गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में ईशांत शर्मा पर आचार संहिता के उल्लंघन के लिए उनकी मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया और एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

दो बार फंसे दिग्वेश राठी, 'नोटबुक सेलिब्रेशन' पर BCCI की नजर
IPL 2025 में लखनऊ सुपरजायंट्स के स्पिनर दिग्वेश राठी दो बार अपने 'नोटबुक सेलिब्रेशन' के लिए फंस चुके हैं। पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद उन्होंने वेस्टइंडीज़ के केसरिक विलियम्स जैसा जश्न मनाया, जिसके चलते उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगा।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई - अगले ही मैच में, 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने फिर वही हरकत दोहरा दी, और इस बार उन पर मैच फीस का 50% फाइन ठोक दिया गया। यानी IPL के इस सीजन में वो पहले खिलाड़ी हैं जिन्हें एक ही तरह की हरकत पर दो बार जुर्माना भुगतना पड़ा।

Take a Poll

फाइन लिस्ट में टॉप पर कौन?
IPL 2025 में जुर्माने के मामले में दिग्वेश राठी टॉप पर हैं। लखनऊ के इस स्पिनर को दो बार उनके 'नोटबुक सेलिब्रेशन' के लिए पकड़ लिया गया। वहीं, ईशांत शर्मा पर भी हाल ही में 25% मैच फीस का जुर्माना ठोका गया। बाकी कप्तानों (पंत, हार्दिक, पराग) को स्लो ओवर रेट के लिए ₹12 लाख का फाइन झेलना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+