IPL 2025: अक्षर पटेल को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाना कितना सही? कौन है जो कर सकता था टीम को लीड

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए अपना कप्तान अक्षर पटेल को नियुक्त किया है। ऋषभ पंत के जाने पर कप्तान की जगह खाली होने के बाद अक्षर पटेल को जिम्मा सौंपा गया है। इससे पहले अक्षर पटेल दिल्ली की टीम में उपकप्तान की भूमिका निभा चुके हैं।

दिल्ली के पास अब एक नया कप्तान है और उनके ऊपर टीम के बेहतर प्रदर्शन के अलावा व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी धमाल मचाने की चुनौती रहेगी। इससे दबाव भी कम नहीं होने वाला है। अक्षर पटेल के ऊपर निश्चित रूप से कप्तानी का दबाव तो रहेगा।

ipl 2025

सवाल यह भी है कि क्या अक्षर पटेल कप कप्तानी का जिम्मा देकर दिल्ली कैपिटल्स ने सही निर्णय लिया है। क्या इस टीम में ऐसा कोई अन्य प्लेयर नहीं था, जो अक्षर की जगह कप्तानी करते हुए बेहतरीन काम कर सकता था। इसका जवाब भी स्पष्ट है कि टीम में ऐसा नाम भी था, जो बेहतरीन कप्तानी कर सकता था।

बात यहाँ उम्र की आती है, तो केकेआर ने उम्रदराज अजिंक्य रहाणे को कप्तानी का जिम्मा दिया है। दिल्ली के पास फाफ डू प्लेसी मौजूद थे, उनको कप्तान बनाया जा सकता था। फाफ डू प्लेसी की उम्र भले ही 40 हो गई है लेकिन उनकी क्षमता पर किसी को शक नहीं है।

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स को उठाना था फायदा

आरसीबी के लिए फाफ डू प्लेसी ने कप्तानी की है और उनके अनुभव का लाभ दिल्ली कैपिटल्स को उठाना चाहिए था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए फाफ डू प्लेसी कप्तानी करते हुए व्यक्तिगत तौर पर भी अच्छा कर सकते थे क्योंकि पहले वह ऐसा कर चुके हैं।

आरसीबी के कप्तान के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान डू प्लेसी ने 42 मैचों में टीम का नेतृत्व किया, 21 जीत हासिल की और 21 मैचों में हार का सामना किया, जिसमें। उनके नेतृत्व में आरसीबी दो बार प्लेऑफ में पहुंची लेकिन दोनों अवसरों पर एलिमिनेटर से आगे जाने का मौका नहीं मिल पाया।

IPL 2025: अक्षर पटेल का कैसा है रिकॉर्ड

अब अगर अक्षर पटेल की बात करें, तो उन्होंने एक ही मुकाबले में कप्तान के तौर पर काम किया है। आरसीबी और दिल्ली के मैच में उन्होंने दिल्ली की कप्तानी की थी और टीम को उस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि उस मैच में अक्षर ने फिफ्टी जमाई थी लेकिन गेंदबाजी में विकेट नहीं मिला। इस बार उनकी जगह कप्तान फाफ डू प्लेसी को बनाया जा सकता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+