IPL 2025: एक ही स्टेडियम में तीन बार आईपीएल फाइनल, पिछले 5 साल के वेन्यू की पूरी लिस्ट
IPL 2025: आईपीएल में अब पूरा शेड्यूल सामने आ गया है। बीसीसीआई ने आज प्लेऑफ़ के मैचों के वेन्यू घोषित किये हैं। 3 जुलाई को फाइनल मुकाबले के साथ आईपीएल का समापन हो जाएगा। दूसरे चरण के मैचों के दौरान भी स्टेडियमों की संख्या कम कर दी गई थी और अब बचे हुए वेन्यू सामने आए हैं।
चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में प्लेऑफ़ के दी मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा अहमदाबद में फाइनल सहित दो मैच होंगे। अन्य किसी स्टेडियम को मुकाबला नहीं मिला है। फाइनल मुकाबला कोलकाता में खेला जाना था लेकिन इसमें बदलाव कर अब वेन्यू अहमदाबाद कर दिया गया है।

हालांकि फाइनल के वेन्यू में बदलाव करने की कोई जरूरत नहीं दिख रही थी लेकिन यहां कहीं न कहीं राजनीति हावी हुई है। गुजरात टाइटंस फाइनल में जाने के प्रबल दावेदार टीम है, ऐसे में मैच अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है। केकेआर पहले ही प्लेऑफ़ की रेस से बाहर है।
देखा जाए, तो मुकाबला कोलकाता को ही मिलना चाहिए था। आईपीएल में पिछले पांच साल के फाइनल मैच वाले वेन्यू उठाकर देखें, तो एक ही स्टेडियम का नाम तीन बार आया है। वह समझा जा सकता है कि पिछले सीजन के फाइनल में जीतने वाली टीम के घरेलू मैदान पर अगला फाइनल होता है लेकिन इस बार तो कोलकाता का अधिकार था। प्लेऑफ़ के मैचों को पंजाब लेकर जाया गया है क्योंकि पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ में पहुँच गई है। आरसीबी भी फाइनल में है लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा है।
साल 2021 से लेकर 2025 तक आईपीएल के फाइनल मैचों को देखा जाए, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम तीन बार आया है। चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम एक बार लिस्ट में है। एक फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था।
आईपीएल फाइनल के पिछले 5 वेन्यू
2021- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई
2022- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2023- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
2024- चेपॉक स्टेडियम, चेन्नई
2025- नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद












Click it and Unblock the Notifications