VIDEO: क्रिकेट की कौन-सी टर्म दो लड़कियों के नाम पर है? वैभव सूर्यवंशी और संदीप शर्मा नहीं दे पाए जवाब

आईपीएल का 18वां सीजन जबरदस्त रोमांच और मनोरंजन से भरपूर नजर आ रहा है। मैदान पर जहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, वहीं डगआउट और टीम बसों में भी हंसी-मजाक का माहौल बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है।

हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की टीम बस से एक वीडियो सामने आया, जिसमें खिलाड़ियों से एक मजेदार और अनोखा सवाल पूछा गया। इस सवाल ने खिलाड़ियों को सोचने पर मजबूर कर दिया और जवाब जानने के बाद सभी दंग रह गए।

rajasthan-royals-team-bus

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों से पूछा दिलचस्प सवाल
वीडियो में एक इन्फ्लुएंसर ने टीम बस में मौजूद खिलाड़ियों से पूछा कि, क्रिकेट की कौन सी टर्म दो लड़कियों के नाम पर रखी गई है? यह सवाल सुनते ही संदीप शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और अन्य खिलाड़ी सोच में पड़ गए, लेकिन कोई भी सही जवाब नहीं दे सका।

हिंट मिलने के बावजूद नहीं दे पाए जवाब
खिलाड़ियों की मदद के लिए इन्फ्लुएंसर ने एक हिंट भी दिया कि यह एक हिंदी शब्द है और इसका इस्तेमाल हिंदी कमेंट्री के दौरान तब किया जाता है जब कोई बल्लेबाज बाउंड्री लगाता है। इसके बावजूद किसी ने भी सही उत्तर नहीं दिया।

जवाब सुनकर रह गए दंग
आखिरकार, इन्फ्लुएंसर ने खुद ही इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जब कोई बल्लेबाज चौका मारता है, तो कमेंटेटर अक्सर कहते हैं, गेंद गई सीमा-रेखा के पार। इस जवाब को सुनकर सभी खिलाड़ी हैरान रह गए और हंसने लगे।

राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स अब अपने अगले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करने के लिए तैयार है। इससे पहले खेले गए मैच में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 44 रन से हार का सामना करना पड़ा था, जहां सनराइजर्स ने 286 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। कप्तान संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग टीम की अगुवाई कर रहे हैं, और टीम को अब बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+