IPL 2025 में पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर सहित इन खिलाड़ियों को मिल सकती है एंट्री! जानिए कैसे
IPL 2025, Prithvi Shaw And David Warner: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कई नामों की बोली तक नहीं लगी। इस ऑक्शन में सबसे बड़ा आकर्षण ऋषभ पंत रहे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
ऑक्शन में अनसोल्ड रहे कई बड़े नाम
ऑक्शन में कुछ बड़े नामों को कोई खरीदार नहीं मिला। इनमें पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर और शार्दुल ठाकुर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं। हालांकि, ये खिलाड़ी भविष्य में आईपीएल में वापसी कर सकते हैं, क्योंकि आईपीएल के दौरान जरूरत के अनुसार खिलाड़ी बदलते रहते हैं और ये खिलाड़ी किसी भी टीम में शामिल हो सकते हैं यदि उनकी फॉर्म या टीमों की जरूरत बदलती है।

ऐसे हो सकती है वॉर्नर-पृथ्वी की वापसी
मेगा ऑक्शन में खिलाड़ी न बिकने का मतलब यह नहीं है कि उनके पास आईपीएल में खेलने का मौका खत्म हो गया है। अगर आईपीएल के दौरान किसी टीम के मौजूदा स्क्वाड का खिलाड़ी चोटिल हो जाता है या किसी कारण से वह खेल नहीं पाता, तो टीम को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी लेने का अवसर होता है। इस रिप्लेसमेंट खिलाड़ी को उस खिलाड़ी की जगह पर टीम में शामिल किया जा सकता है, जो नीलामी में नहीं बिके होते हैं।
कैसे कोई बनता है रिप्लेसमेंट खिलाड़ी
जो खिलाड़ी नीलामी में अनसोल्ड रह जाते हैं (चाहे वे भारतीय हों या विदेशी), उन्हें चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट के रूप में खेलने का मौका मिल सकता है। इसके लिए शर्त यह है कि रिप्लेसमेंट बनने वाले खिलाड़ी की बेस प्राइस, चोटिल खिलाड़ी की नीलामी में बिक्री मूल्य से कम होनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि यदि चोटिल खिलाड़ी की नीलामी कीमत अधिक थी, तो वही खिलाड़ी रिप्लेसमेंट नहीं बन सकता, जिसका बेस प्राइस कम हो।












Click it and Unblock the Notifications